PM Modi in Jharkhand : पीएम मोदी आज देंगें झारखंड को करोड़ों की सौगात

1 / 1
PM Modi in Jharkhand : पीएम मोदी आज देंगें झारखंड को करोड़ों की सौगात
फुल स्क्रीन में देखें

PM Modi in Jharkhand : पीएम मोदी आज देंगें झारखंड को करोड़ों की सौगात

पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाएंगे जहां वो विभिन्न योजनाओं की शिलान्यास करेंगे. पीएम ने पहले बिरसा मुंडा संग्रहालय, रांची को दौरा किया जहां भगवान बिरसा मुंडा की मुर्ति पर पुष्प अर्पित किये.

15 नवंबर को प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड आए हैं. प्रधानमंत्री 14 नवंबर की रात को ही रांची पहुंचे. प्रधानमंत्री यहां जन-जातीय गौरव दिवस के दिन खूंटी जाएंगे.

रांची में बिरसा मुंडा संग्राहलय के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी खूंटी के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के आने से लोगों में काफी जोश देखा जा रहा है.

प्रधानमंत्री को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुट रही है. लोग दूर-दूर से प्रधानमंत्री को देखने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो कि उलिहातु जाएंगे जो कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मभूमि है. प्रधानमंत्री झारखंड को 24 हजार करोड़ की सौगात देने वाले हैं.

पीएम कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जिसमें महागामा एवं बासुकिनाथ में सड़क का निर्माण, आईआईआईटी रांची की नयी इमारत का शिलान्यास प्रमुख हैं.वहीं बोकारो में पेट्रोलियम ऑयल और लूब्रिकेंट (पीओएल) डिपो का उद्धघाटन करेंगे पीएम. प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंध इंतजाम किए गए हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. पीएम मोदी यहां भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात करेंगें.

लोगों को कई सुरक्षा चक्र से गुजरना पड़ रहा है. मेटल डिटेक्टर एवं अन्य उपकरणों से सुरक्षा जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >