PHOTOS: PM किसान आया के लेकर लेटेस्ट अपडेट, नवंबर में आ सकती है 15वीं किस्त, जानें कैसे करें आवेदन

PM Kisan Yojana Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये उनके खाते में भेजी जाती है. अब 15वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कब तक आएगी पीएम किसान 15वीं किस्त.

PM Kisan Yojana Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये उनके खाते में भेजी जाती है. किसानों के खाते में 14वीं किस्त आ चुकी हैं. अब 15वीं किस्त को लेकर किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि आए दिन 15वीं किस्त को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहे हैं. चलिए जानते हैं कब तक आएगी पीएम किसान 15वीं किस्त.

कब तक जाएगी 15वीं किस्त

अगर आप किसान हैं और 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है, क्योंकि 15वीं किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है. दरअसल बताया जा रहा है कि पीएण किसान की 15वीं किस्त अगले महीने यानी की नवंबर में आ सकती है. जी हां, आपने सही सुना. हालांकि अभी तक इसके बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

PM किसान के लिए आवेदन कैसे करें

आप अगर किसान हैं और पीएम किसान के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कैसे करे पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन. ज्ञात हो कि पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं.

ऐसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए.

यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

Also Read: Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ में हवा में झूलते हुए उठांए खाने का आनंद, खुल गया Sky Dining Restaurant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >