Phone Bhoot: अनाउंस हुई कैटरीना कैफ की फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज डेट, जान लें किस दिन आएगा ट्रेलर

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की फिल्म फोन भूत का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. ये मूवी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Phone Bhoot: गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म फोन भूत (Phone Bhoot) के ट्रेलर का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. इसमें कैटरीना कैफ(Katrina Kaif), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) हैं. मूवी का रिलीज डेट सामने आ चुका है. अब लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा हुआ है ट्रेलर कब रिलीज होगी. नये पोस्टर में नया अपडेट आया है.

फोन भूत का ट्रेलर इस दिन आएगा.

हॉरर कॉमेडी फिल्म फोन भूत का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा, इनकमिंग कॉल. फिल्म में जैकी श्रॉफ, शीबा चड्ढा और निधि बिष्ट भी अहम रोल में है. पोस्टर पर यूजर्स कमेंट कर अपनी एक्साईमेंट बता रहे है.

https://www.instagram.com/p/CjXEm5mPifM/?
यूजर्स बोले- फिल्म का इंतजार

फिल्म फोन भूत के पोस्टर पर मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, वॉव. एक अन्य यूजर ने लिखा, फिल्म का इंतजार है. एक और यूजर ने लिखा, आप तीनों की जोड़ी कमाल लगेगी. एक और यूजर ने लिखा, कैटरीना कैफ टाइगर 3 कब आएगी. बता दें कि रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने इसे लिखा है.

शादी के बाद कैटरीना की ये है पहली फिल्म

कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत विक्की कौशल से शादी के बाद उनकी पहली फिल्म होगी. वो पहली बार किसी मूवी में भूत का रोल निभा रही है. बता दें कि विक्की और कैट ने 9 दिसंबर 2021 में रॉयल होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा सवाई माधोपुर में की थी. दोनों की शादी में केवल परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी.

कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में

कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो टाइगर 3 अगले साल रिलीज होगी. इसमें एक बार फिर दर्शक सलमान खान और कैट को साथ में देखेंगे. उनके पास प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट अभिनीत जी ले जरा भी पाइपलाइन में है. इसके अलावा वो विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >