Pawan Singh Song: पवन सिंह का गाना 'हमरो उमर लग जाए' वायरल, गरिमा परिहार के इश्क में डूबे दिखें एक्टर

पवन सिंह का नया गाना 'हमरो उमर लग जाए' इन-दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में एक्टर गरिमा परिहार के इश्क में डूबे दिखाई दे रहे हैं. गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं.

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. एक्टर का गाना रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर देता है. पवन सिंह अपने गाने के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब सिंगर का नया गाना ‘हमरो उमर लग जाए’ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. ये गाना फिल्म ‘मेरा भारत महान’ से है. गाने में उनके साथ एक्ट्रेस गरिमा परिहार (garima parihar) भी नजर आ रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. वीडियो को अब तक 2 मिलियन व्यूज मिल चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >