Pathaan Advance Booking: रिलीज से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर 'पठान' का तूफान, आप भी ऐसे बुक करें टिकट

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. आज से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुलासा किया है कि एडवांस बुकिंग में 2,50,000 टिकट बिक चुके हैं.

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान (Pathaan) की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है. एक फैन ने तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए पूरा हॉल ही बुक कर लिया. फिल्म ने रिकॉर्ड बनाते हुए अब तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बेच चुके हैं. ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म रिलीज के बाद पहले वीकेंड में 150-200 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है. वहीं दुनिया भर में 300 करोड़ की कमाई करने की संभावना है.

पठान ने मचाया गदर

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने शेयर किया है कि एडवांस बुकिंग के पहले दिन कुल 90,000 टिकट बिके. उन्होंने कहा कि गुरुवार, 19 जनवरी को रात 9 बजे तक पीवीआर ने 35000 टिकट, आईनॉक्स ने 30000 और सिनेपोलिस ने 25000 की बिक्री की है. यह रिलीज से एक दिन पहले और भी बढ़ेगा. सिनेपोलिस, पीवीआर और आईनॉक्स जैसी अधिकांश सिनेमा हॉल में पठान को पांच में से चार स्क्रीन दी जा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 15 करोड़ रुपये के टिकट बेचे हैं.

2.5 लाख टिकटों की हुई बिक्री

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, पठान में जॉन अब्राहम के साथ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी का मानना​है कि पठान पहले वीकेंड में 150 करोड़ से 200 करोड़ के बीच कहीं भी स्कोर करने की संभावना है. निर्माता और फिल्म व्यवसाय विश्लेषक गिरीश जौहर ने कहा, “बॉक्स ऑफिस पर पठान रिकॉर्ड बनाएगी. फिल्म ने पहले ही 2.5 लाख टिकटों की बिक्री को पार कर लिया है. अगर आप भी फिल्म देखना चाहते हैं, तो Book My Show पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं.

Also Read: Pathaan फिल्म देखने के लिए फैंस हुए ओवर एक्साइटेड, फर्स्ट डे फर्स्ट शो को लेकर बुक किया पूरा थिएटर
पठान साइबेरिया की जमी हुई लेक बैकाल में शूट होने वाली पहली फिल्म

पठान फिल्म का एक सीक्वेंस साइबेरिया में बैकाल झील में शूट किया गया है. खास बात यह है कि यह वहां शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है. बता दें कि बैकाल दुनिया की सबसे गहरी और मीठे पानी की सबसे बड़ी झील के रूप में जानी जाती है. सिद्धार्थ आनंद ने कहा, फिल्म दर्शकों को ऐसे दृश्य दिखाएगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >