Parineeti Chopra को ऐसे हुआ था राघव चड्ढा से प्यार, सगाई की अनसीन फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई कहानी

1 / 1
Parineeti Chopra को ऐसे हुआ था राघव चड्ढा से प्यार, सगाई की अनसीन फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

Parineeti Chopra को ऐसे हुआ था राघव चड्ढा से प्यार, सगाई की अनसीन फोटोज शेयर कर एक्ट्रेस ने बताई कहानी

परिणीति चोपड़ा ने अपने सगाई समारोह की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की. तसवीरों में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें राघव चड्ढा से कैसे प्यार हुआ. फोटोज पर उनके चाहने वाले अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग कुछ समय पहले ही सगाई की है. सगाई की अनसीन तसवीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. तसवीरों के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है.

परिणीति चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, जब आप जानते हैं, आप जानते हैं. एक साथ नाश्ता किया और मुझे पता था – वो ही द वन है. सबसे अद्भुत व्यक्ति जिसकी शांत शक्ति शांत, शांतिपूर्ण और प्रेरक होगी. उनका समर्थन, हास्य, बुद्धि और मित्रता शुद्ध आनंद है. वह मेरा घर है.

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने जैसा था – प्यार, हंसी, भावनाओं और ढेर सारे डांस के बीच एक खूबसूरत सपना. जैसे ही हमने अपने प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया, भावनाएं उमड़ पड़ीं.

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी कि मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी. अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है.

तसवीरों पर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे है. इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा, राघव को तिलक लगाते हुए दिख रही है. बता दें कि प्रियंका और परिणीति एक-दूसरे से काफी क्लोज है. दोनों बहने अक्सर साथ में हैंगआउट करती दिख जाती है.

इस तसवीर में परिणीति भावुक होती दिख रही है और राघव उन्हें संभालते हुए नजर आ रहे है. ये तसवीर काफी प्यारी है.

परिणीति और राघव ने 13 मई को सगाई किया था. तसवीरें काफी खूबसूरत थी. कपल की सगाई में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. इसके अलावा इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >