Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी ने छात्रों को दिए सफलता का मंत्र, यहां पढ़ें पूरी अपडेट्स

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा 2024 के सातवें संस्करण में बोर्ड परीक्षा के छात्रों के साथ बातचीत किए. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. परीक्षा पे चर्चा के लिए 205.62 लाख से अधिक छात्रों, 14.93 लाख से अधिक शिक्षकों और 5.69 लाख से अधिक अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है. यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय, पीआईबी सहित अन्य के सोशल मीडिया पेजों पर प्रसारित किया गया. इस कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप इस लाइव सेक्शन के साथ जुड़े रहें.

Live Updates
6:44 PM. 29 Jan 24 1:14 PM. 29 Jan

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: पीपीसी कब और कहां देखें

YouTube: https://youtube.com/watch?v=gpO3N_voAaE…

Facebook: https://business.facebook.com/events/228393920327665/…

6:44 PM. 29 Jan 24 1:14 PM. 29 Jan

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: पीएम मोदी ने दिए अपनी सकारात्मक का मंत्र

सवाल – हम आपकी तरह सकारात्मक कैसे हो सकते हैं?

जवाब- पीएम मोदी ने कहा – मैं हर चुनौती को चुनौती देता हूं. मैं हर परिस्थिति को हैंडल करने का नया तरीका ढूंढता हूं. मैं याद रखता हूं कि 140 करोड़ देशवासी मेरे साथ हैं. मुझे कभी नहीं लगता मैं अकेला हूं. मुझे लगता है कि मेरा देश सामर्थ्‍यवान है. ये मेरा सोचना का मूलभूत तरीका है. मुझे कभी नहीं लगता है कि मैं अकेला हूं, मुझे हमेशा पता होता है कि मेरा देश और लोग सामर्थ्यवान है. हम हर चुनौती को पार कर जाएंगे.

6:44 PM. 29 Jan 24 1:14 PM. 29 Jan

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: सोशल मीडिया का करें सही इस्तेमाल

सवाल : मोबाइल व सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कैसे करें?

जवाब- पीएम मोदी ने कहा परिवार में कुछ नियम होने चाहिए. खाना खाते समय कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न प्रयोग करने का नियम बनाएं. घर में नो गैजेट जोन बनाना चाहिए. स्वविवेक से मोबाइल का इस्तेमाल करें. नियम बनाना चाहिए कि खाना खाते समय डाइनिंग टेबल पर कोई गैजेट नहीं होगा. मोबाइल का इस्तेमाल करें. टेक्नोलॉजी से दूर नहीं भाग सकते, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना चाहिए. स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे अपने पैरेंट्स को बताएं कि मोबाइल पर क्या-क्या उपलब्ध है. मोबाइल स्क्रीन का पासवर्ड परिवार के सभी सदस्य को पता होने चाहिए.

6:44 PM. 29 Jan 24 1:14 PM. 29 Jan

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: टेंशन को दूर भगाइए

हमें निर्णायक बनने की आदत विकसित करनी चाहिए. किसी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए. अगर कोई भ्रम है तो हमें उस पर बात करनी चाहिए, उसे सुलझाना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. टेंशन नहीं लेना चाहिए.

6:44 PM. 29 Jan 24 1:14 PM. 29 Jan

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: पैरेंट्स को कैसे विश्वास दिलाएं

सवाल- पैरेंट्स को कैसे विश्वास दिलाएं कि हम मेहनत कर रहे हैं?

जवाब- एक विद्यार्थी होने के नाते जरूर सोंचे कि जो आपने अपने पैरेंट्स को कहा है क्या आप उसका पालन कर रहे हैं. यदि ऐसा करते हैं तो उनका आप पर विश्वास बनेगा. इसी प्रकार माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों के साथ खुलापन रखना चाहिए. अपने बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्विता के बीज कभी न बोएं. बल्कि भाई-बहनों को एक-दूसरे के लिए प्रेरणा बनना चाहिए. यदि बच्चे को समझ में न आए तो उन्हें हतोत्साहित न करें. अच्छे नंबर लाने वाले छात्र पर ही फोकस न करें बल्कि सभी छात्र-छात्रा का आत्मविश्वास बढ़ाएं. अपने सभी कार्यों और अध्ययन में प्रतिबद्ध और निर्णायक बनने का प्रयास करें.

6:44 PM. 29 Jan 24 1:14 PM. 29 Jan

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: स्ट्रीम चुनने की दुविधा को दूर करने के लिए दिए ये टिप्स

सवाल: स्ट्रीम चुनने की दुविधा और चयन में दबाव को कैसे दूर करें?

जवाब: पीएम मोदी ने कहा कि अक्सर छात्र-छात्राएं दूसरे के सलाह पर निर्भर होते हैं. दुविधा और अनिर्णायकता सबसे बुरी स्थिति है. अपने करियर के लिए निर्णय लेने से पहले सबसे पहलुओं की जांच करनी चाहिए. हम अपने आप को कम नहीं आंकनी चाहिए, जो भी चुने उसके लिए पूरी लगन से जुट जाना चाहिए.

मुख्य बातें

Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा 2024 के सातवें संस्करण में बोर्ड परीक्षा के छात्रों के साथ बातचीत किए. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. परीक्षा पे चर्चा के लिए 205.62 लाख से अधिक छात्रों, 14.93 लाख से अधिक शिक्षकों और 5.69 लाख से अधिक अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है. यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय, पीआईबी सहित अन्य के सोशल मीडिया पेजों पर प्रसारित किया गया. इस कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए आप इस लाइव सेक्शन के साथ जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >