बोर्ड परीक्षा में बेटे ने हासिल किए सिर्फ 35 पर्सेंट नंबर, तो माता पिता ने किया सेलिब्रेट, देखें Viral Video

Viral Video: पिछले दिनों मुंबई से एक वीडियो वायरल होता दिखा, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो में माता-पिता अपने बेटे के दसवीं कक्षा में आए 35 प्रतिशत नंबरों का जश्न मना रहे हैं. यह वीडियो शेयर किया है आईएएस अवनीश शरण ने. आइए जानें क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो

Viral Video: दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना आज हर छात्र का सपना रहता है. अच्छे अंक हासिल करने के लिए कई माता-पिता भी अपने बच्चों पर लगातार अच्छे नंबरों का प्रेशर बनाते हैं. अगर बच्चे अच्छे अंक लाकर सफल हुए तो कोई बात नहीं, नहीं को कम अंक हासिल करने वाले कई बच्चे अकसर डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. पिछले दिनों मुंबई से एक वीडियो वायरल होता दिखा, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो में माता-पिता अपने बेटे के दसवीं कक्षा में आए 35 प्रतिशत नंबरों का जश्न मना रहे हैं. यह वीडियो शेयर किया है आईएएस अवनीश शरण ने. आइए जानें क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो


ट्विटर पर वीडियो को मिल रही है जबरदस्त प्रतिक्रिया

आईएएस अवनीश शरण द्वारा इस वीडियो को शेयर करने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है – ‘मुंबई के रहने वाले 10वीं के एक छात्र ने परीक्षा में 35 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं लेकिन उसके माता-पिता दुखी या नाराज होने की जगह सेलिब्रेट कर रहे हैं.’ इस ट्वीट पर भी लोगों का तरह-तरह से रिस्पांस देखने को मिल रहा है. एक यूजर का कहना है कि मार्क्स ही मैटर करते हैं. वहीं कुछ लोग माता-पिता के जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

इस छात्र का है वीडियो

शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विशाल नाम का यह छात्र अपने पैरेंट्स के साथ कक्षा 10 में पैंतीस प्रतिशत अंक आने पर खुश हो रहा है. विशाल के साथ-साथ उनके माता-पिता भी खुश दिख रहे हैं.

इससे पहले भी IAS अवनीश शरण शेयर कर चुके हैं अपने अंक

आपको बता दें कि इसके पहले भी आईएएस (IAS) अवनीश शरण ने नंबरों की होने वाली दौड़ से बचने के लिए और स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए अपने अंकों की डिटेल्स भी शेयर की थी. उन्होंने ट्वीट पर एक ट्विट करके बताया था कि 10वीं में उन्होंने 44.7% और 12वीं में 65% अंक हासिल किए थे. इसके अलावा, ग्रेजुएशन में भी वे 60% मार्क्स लेकर ही आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >