पाकुड़ : महेशपुर के स्कूल में रसल वाइपर के काटने से दो बंदरों की मौत

महेशपुर प्लस-टू उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को जहरीले सांप के काटने से दो बंदर (लंगूर) की मौत हो गयी.

महेशपुर प्लस-टू उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को जहरीले सांप के काटने से दो बंदर (लंगूर) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में लगे विशालकाय अशोक के पेड़ के बीचों बीच जहरीला रसल वाइपर सांप चढ़ गया. वहीं बुधवार दोपहर करीब दो बंदर (लंगूर) उक्त पेड़ की टहनी पर बैठा हुआ था. इसी दौरान रसल वाइपर सांप ने एक के बाद एक बंदर को डंस लिया. जिससे दो घंटे में दो बंदर की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी असराफुल शेख घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुट गए.

Also Read: पाकुड़ : टीबी मरीज ने सहिया पर लगाया पैसे लेने का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >