हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का बढ़ाया मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही यह बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया. उन्होंने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की अलग पहचान बनाई.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को देश के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को गौरवांवित किया है. उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के पदकों में महिलाएं प्रभावशाली योगदान दे रही हैं जो काफी प्रसन्नता की बात है. राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है.’

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन: राम मंदिर, कर्पूरी ठाकुर, महिला आरक्षण पर की बात

एशियाई खेलों में हमारा प्रदर्शन शानदार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पिछले साल आयोजित एशियाई खेलों में हमने 107 पदक के नये कीर्तिमान के साथ इतिहास रचा और एशियाई पैरा खेलों में हमने 111 पदक जीते. उन्होंने कहा, ‘यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि महिलाएं हमारी पदक तालिका में बहुत प्रभावशाली योगदान दे रही हैं.’ भारत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक सहित कुल 107 पदक जीते थे.

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मतदाता दिवस पर झारखंड में चलाए गए दो हैशटैग अभियानों के लिए दिया इनोवेटिव अवार्ड

युवा पीढ़ी को खेल से जुड़ने की मिली प्रेरणा

भारत के पैरा खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक सहित कुल 111 पदक जीते. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने बच्चों को विभिन्न खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने कहा, ‘हमारे श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सफलता से बच्चों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरणा मिली है जिससे उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है.

Also Read: ‘एक अयोध्या अपने मन में लेकर लौटा हूं’…पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की चिट्ठी का दिया जवाब

और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे विश्वास है कि नए आत्मविश्वास से भरपूर हमारे खिलाड़ी, आगामी पेरिस ओलिंपिक में और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पेरिस ओलंपिक का आयोजन इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक किया जाएगा. बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की महिला हॉकी टीम क्वालीफाई करने से चूक गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >