50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A38 स्मार्टफोन, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे

Oppo A38 की खूबियों के बारे में बात करें तो इसमें 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. Oppo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OPPO ColorOS 13.1 पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए यह फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकॉग्निशन से लैस है

Oppo A38 Price in India : ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A38 हाल ही में लॉन्च कर दिया है. बजट रेंज में यह स्मार्टफोन शानदार फीचर्स के साथ आया है. इस फोन में हाई रेजॉल्यूशन कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. हम आपको Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत सहित दूसरी डीटेल्स के बारे में बताते हैं.

Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Oppo A38 की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 720 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 प्रॉसेसर से लैस है. स्टोरेज की बात करें, तो इस फोन में 4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है.

Also Read: Redmi 12 Series: चीनी कंपनी ने लॉन्च किये सस्ते 4G – 5G स्मार्टफोन्स, देखें तस्वीरें

Android 13 पर बेस्ड OPPO ColorOS 13.1 पर काम करता है Oppo का लेटेस्ट A38 स्मार्टफोन

Oppo का लेटेस्ट A38 स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OPPO ColorOS 13.1 पर काम करता है. सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. इसमें फेस रिकॉग्निशन यानी फेस लॉक का फीचर भी मिलता है. इसमें USB टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ और दूसरे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.

Oppo A38 का कैमरा और कनेक्टिविटी की बात

Oppo A38 के कैमरा सेटअप की बात करें तो ओप्पो ए38 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. इस हैंडसेट के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है. इस फोन को पावर देने के लिए 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग काे सपोर्ट करनेवाली 5000mAh की बैटरी दी गई है.

Also Read: 16 हजार रुपये से कम कीमत में आया Moto G54 5G कैसा स्मार्टफोन है ?

Oppo A38 की कितनी है कीमत ?

Oppo A38 की कीमत के बारे में बात करें तो यह फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है. यह स्मार्टफोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है. वहीं डिलीवरी 13 सितंबर से शुरू होगी. यह स्मार्टफोन Flipkart पर मिलेगा. इसे ग्लोइंग गोल्ड और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >