बलिया कांड में एक आरोपित गिरफ्तार, आरोपियों के पक्ष में खुलकर सामने आये भाजपा विधायक

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कांड के आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मामले के मुख्य आरोपित का भाई है.

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती कांड के आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया व्यक्ति मामले के मुख्य आरोपित का भाई है. अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ब्रज भूषण ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित नरेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है.

नरेंद्र प्रताप रेवती कांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह डब्ल्यू का बड़ा भाई है. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. बलिया के जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बताया कि आरोपियों के असलहा लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी. वहीं, दूसरी ओर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह, रेवती कांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के बचाव में खुलकर सामने आ गये हैं.

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शुक्रवार को बताया कि दुर्जनपुर ग्राम में गुरुवार को सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान आवंटन को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद करार दिया. भाजपा विधायक ने इसके साथ ही प्रशासन पर न्याय का गला घोंटने का आरोप लगाया. उन्होंने रेवती कांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव करते हुए घटना को क्रिया के विरूद्ध प्रतिक्रिया करार दिया.

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप ने आत्मरक्षा में गोली चलायी है, वरना उसके परिवार तथा उसके सहयोगी दर्जनों लोग मार दिये गये होते. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि आत्मरक्षा के लिए असलहा लाइसेंस दिया जाता है. विधायक ने कहा कि धीरेंद्र प्रताप के समक्ष मरने-मारने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही रह गया था. भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की सीबीसीआईडी जांच की मांग की है.

उन्होंने प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दूसरे पक्ष की छह महिलाएं घायल हुई हैं, लेकिन उनकी पीड़ा कोई नही देख रहा. गौरतलब है कि जिले के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में बृहस्पतिवार को सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के चयन के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी और इस घटना का मुख्य आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

मालूम हो कि इससे पहले हत्या मामले में तीन उप निरीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. जबकि, मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. मामले का मुख्य आरोपित अब भी फरार है. पुलिस उप महानिरीक्षक ने घटना में पुलिस की लापरवाही को स्वीकार किया है. दूसरी ओर, बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रेवती कांड की पुलिसिया जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए इसकी सीबी-सीआईडी से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रेवती कांड के मामले में पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >