ओडिशा की खबरें : कंधमाल में मिला महाभारत कालीन पहिया, इसी रथ पर कृष्ण ने अर्जुन को दिया था ज्ञान

कृष्ण-अर्जुन के रथ का पहिया की बरामदगी के बाद लोग वास्तव में यह मानने लगे हैं कि भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन इस ओर आए थे. दावा किया जा रहा है कि पहिया कृष्ण-अर्जुन के रथ का है. स्थानीय लोग इसकी पूजा कर रहे हैं.

ओडिशा के कंधमाल जिले के नुआगांव प्रखंड अंतर्गत पुरुनासाही गांव के पास खड़ग नदी में एक पहिये के आकार के पत्थर का टुकड़ा मिला है. जिसके महाभारत काल के दौरान प्रयोग किये जाने की बात कही जा रही है. साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह पहिया कृष्ण-अर्जुन के रथ का है. स्थानीय लोग इसकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं. बताया जाता है कि ओडिशा में जिस स्थान पर पहिया पाया गया था, उसे लंबे समय तक अर्जुनघाट कहा जाता था. अब तक घाट के प्रति लोगों का ध्यान नहीं गया था. कृष्ण-अर्जुन के रथ का पहिया की बरामदगी के बाद लोग वास्तव में यह मानने लगे हैं कि भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन ने इस स्थान का दौरा किया था. यही वजह है कि यह पहिया वहां पड़ा हुआ था. इसके अलावा, पहिया पाने वाले पुरुनासाही के निवासी सुमंत नायक ने दावा किया कि उसने कुछ दिन पहले सपना देखा था कि अर्जुन के रथ में इस्तेमाल किया जाने वाला एक पहिया नदी में पड़ा हुआ है.

बाेलेरो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

राउरकेला के कोइड़ा थाना अंचल में कारो नाले के पास ब्रश करते समय एक बुजुर्ग को वहां पर धुलाई के लिए आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में 50 वर्षीय वासुदेव नायक की मौत हो गयी. घटना के बाद इसमें सवार दो युवक बोलेरो छोड़कर फरार हो गये. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.

Also Read: ओडिशा में 1,000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में धनबाद के निरसा से एक गिरफ्तार

जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

कालाहांडी जिले में एक हाथी ने 45 वर्षीय एक महिला को कुचलकर मार डाला. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना एम रामपुर ब्लॉक के सुरेंगपदार गांव की है. पुलिस के अनुसार, आदिवासी महिला नीलांति माझी शुक्रवार शाम को जब कपड़े धोने के लिए पास की जलधारा पर जा रही थी, तो उसके सामने जंगली हाथी आ गया और उसने महिला को कुचलकर मार डाला. एम रामपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी असित कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानून के तहत उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जायेगी.

Also Read: ओडिशा में दुष्कर्म के आरोपियों को 20 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >