ओडिशा में कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी के आवेदन के लिए शुरू किया पोर्टल

ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से टिकट वितरण में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास पैसा है या नहीं, आप पुरुष या महिला हैं या किस जाति और धर्म से हैं.

कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के वास्ते पार्टी की उम्मीदवारी के इच्छुक लोगों के लिए रविवार (4 फरवरी) को एक पोर्टल की शुरुआत की, ताकि इसके माध्यम से वे आवेदन कर सकें. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) में ओडिशा के प्रभारी अजय कुमार ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां कांग्रेस भवन में ‘परागमन डॉट इन’ नाम से पोर्टल की शुरुआत की.

अजय कुमार ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

अजय कुमार ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार द्वारा विकसित मौजूदा प्रणाली में केवल प्रभावशाली लोग ही चुनाव लड़ सकते हैं. देश का एक आम आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता है. इसलिए, कांग्रेस ने पोर्टल की शुरुआत की है, ताकि वैसे अच्छे लोग जो समाज के लिए काम करना चाहते हैं, राजनीति में आएं.

Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी फिर लोकसभा जीते, तो देश में कभी नहीं होंगे चुनाव, ओडिशा में संघ व भाजपा पर बरसे खरगे

टिकट वितरण में नहीं होगा कोई भेदभाव : अजय कुमार

ओडिशा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से टिकट वितरण में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास पैसा है या नहीं, आप पुरुष या महिला हैं या किस जाति और धर्म से हैं. सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा. इस उद्देश्य के लिए एक पारदर्शी प्रणाली अपनाई गई है.

4 से 11 फरवरी के बीच पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का इच्छुक कोई भी व्यक्ति चार फरवरी से 11 फरवरी के बीच पोर्टल पर आवेदन कर सकता है. उन्होंने कहा कि मौजूदा सांसदों और विधायकों को भी पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा.

Also Read: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पुरी से लड़ेंगे चुनाव! शशि भूषण बेहेरा ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >