Cincinnati Masters Final: कार्लोस अल्काराज को हराकर जोकोविच ने खिताब पर किया कब्जा

कार्लोस अल्काराज इससे पहले विंबलडन में जोकोविच को हरा चुके थे. उन्होंने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को हराकर विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था. खिताबी टाइटल में दोनों खिलाड़ी दूसरी बार आमने-सामने हुए थे.

1 / 1
Cincinnati Masters Final: कार्लोस अल्काराज को हराकर जोकोविच ने खिताब पर किया कब्जा
फुल स्क्रीन में देखें

Cincinnati Masters Final: कार्लोस अल्काराज को हराकर जोकोविच ने खिताब पर किया कब्जा

Cincinnati Masters Final: कार्लोस अल्काराज को हराकर जोकोविच ने खिताब पर किया कब्जा

नोवाक जोकोविच ने तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में कार्लोस अलकराज को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स का खिताब जीत लिया है. जोकोविच को खिताब पर कब्जा करने में काफी पसीना बहाना पड़ा.जोकोविच

अल्काराज से पहला सेट हार गये थे जोकोविच, फिर वापसी कर खिताब जीता

कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच से पहला सेट जीत लिया था. कार्लोस ने जोकोविच को पहले सेट में 7-5 से हराया था. उसके बाद जोकोविच ने शानदार वापसी की और अल्काराज को दूसरे सेट 6 (7)-7(9) और तीसरे सेट 7(7), 6(4) से हराया और खिताब अपने नाम कर लिया.

कार्लोस अल्काराज इससे पहले विंबलडन में जोकोविच को हरा चुके थे. उन्होंने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी को हराकर विंबलडन का खिताब अपने नाम किया था.

खिताबी टाइटल में दोनों खिलाड़ी दूसरी बार आमने-सामने हुए थे. अल्काराज ने पिछले महीने विंबलडन में जोकोविच को हराकर अपना दूसरा बड़ा खिताब जीतने के साथ 36 वर्षीय जोकोविच को 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से रोका था.

अल्कराज को पुरुष एकल सेमीफाइनल में गैरवरीयता प्राप्त हुबर्ट हुर्काज के खिलाफ दूसरे सेट में मैच प्वाइंट का बचाव करने के बाद शानदार जीत दर्ज की थी और फाइनल में पहुंचे थे. उन्होंने ने इस मुकाबले को 2-6, 7-6 (4), 6-3 से अपने नाम किया.

दूसरी ओर रैंकिंग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी जोकोविच ने 2021 टूर्नामेंट चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-6 (5), 7-5 से हराकर अमेरिकी ओपन की अपनी तैयारियों को पुख्ता किया था और फाइनल में पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >