Sonu Sood: सोनू सूद के इस स्टंट पर रेलवे ने लगाई फटकार, एक्टर ने झट से मांगी माफी, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपने एक वीडियो को लेकर मुश्किल में फंस गए. सोनू ने ट्रेन से एक वीडियो फैंस के साथ पोस्ट किया. जिसके बाद रेलवे उनपर नाराज हो गया और उन्होंने ट्वीट कर एक्टर को कुछ नसीहत दी.

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को फैंस मसीहा से कम नहीं समझते. कोविड 19 की महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की जो मदद की थी, उसकी चर्चा हर जगह हुई. अभी तक सोनू लोगों की मदद करने से कतराते नहीं. उनके नेक काम की तारीफ हर कोई करता है. इस बीच एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसे लेकर रेलवे ने उनसे नाराजगी जाहिर की है.

सोनू सूद ने शेयर किया था ट्रेन से वीडियो

दरअसल, सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर 13 दिसंबर को ट्रेन से अपना एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में एक्टर चलती ट्रेन के दरवाजे के पास बैठे दिख रहे है और उन्होंने रेलिंग पकड़ा हुआ है. बैकग्राउंड में मुसाफिर हूं यारों गाना चल रहा है. एक्टर अपने इस सफर को एजॉय करते दिखे, लेकिन उनका ऐसा करना कई यूजर्स को पसन्द नहीं आया. साथ ही रेलवे को भी ये बात रास नहीं आई.


सोनू सूद को लगाई रेलवे ने फटकार

उत्तर रेलवे ने सोनू सूद को को टैग करते हुए इसपर रिएक्शन दिया. सोनू ने ट्वीट कर लिखा, प्रिय, @SonuSood, आप देश और दुनिया के लाखों लोगों के लिए एक आदर्श हैं. ट्रेन के गेट पर बैठकर सीढ़ियों पर यात्रा करना खतरनाक है, और इस तरह का वीडियो आपके फैंस को गलत संदेश दे सकता है. कृपया ऐसा न करें! आनंद लें! एक सहज और सुरक्षित यात्रा करें.’ सोनू सूद ने इसके बाद तुरन्त माफी मांग ली. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, क्षमा प्रार्थी, बस यूं ही बैठ गया था देखने, कैसा महसूस करते होंगे वो लाखों गरीब जिनकी जिंदगी अभी भी ट्रेन के दरवाजों पे गुजरती है. धन्यवाद इस संदेश के लिए और देश की रेल व्यवस्था बेहतर करने के लिए.


सोनू सूद की फिल्में

सोनू सूद फिल्म आशिक बनाया आपने, शीशा, सिंह इज किंग जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके है. सोनू को असली पहचान मिली 2010 में आई फिल्म दबंग में, जिसमें उन्होंने खलनायक की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा सोनू ने साउथ कि फिल्मों में भी अभिनय भी किया है. इसके बाद सिंबा, शूटआउट एट वडाला और इंटरटेंमेंट जैसी फिल्मों में भी सोनू ने नकारात्मक भूमिका निभाई. पिछली बार वो अक्षय़ कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >