Railways Recruitment 2023: रेलवे में फिर निकली बंपर नियुक्ति, 10वीं पास युवाओं के पास आवेदन का मौका

Railways Recruitment 2023, Railway Apprentice Jobs: नार्थ ईस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू है. योग्य उम्मीदवार 2 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट rrcgorakhpur.net पर जाकर इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Railways Recruitment 2023, Railway Apprentice Jobs:   रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से नार्थ ईस्टर्न रेलवे, गोरखपुर में अप्रेंटिसशिप पदों के लिए भर्ती निकाली गयी है. नार्थ ईस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू है. योग्य उम्मीदवार 2 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट rrcgorakhpur.net पर जाकर इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.  

Railway Apprentice Jobs: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को कक्षा 10 (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई भी उत्तीर्ण होना चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

Railway Apprentice Jobs:   भर्ती विवरण

आपको बता दें कि यह भर्ती 1104 पदों पर निकाली गयी है. यह भर्ती रेलवे की अलग-अलग यूनिट के अनुसार निकाली गयी है जिसकी पूर्ण जानकारी निम्नलिखित है-

यांत्रिक कार्यशाला गोरखपुर: 411 पद
सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट: 63 पद
ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट: 35 पद
मैकेनिकल वर्कशॉप इज्जत नगर: 151 पद
डीजल शेड इज्जत नगर: 60 पद
कैरिज एवं वैगन इज्जत नगर: 64 पद
कैरिज एवं वैगन लखनऊ जंक्शन: 155 पद
डीजल शेड गोंडा: 90 पद
कैरिज एवं वैगन वाराणसी: 75 पद

Railway Apprentice Jobs:    आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100/- रुपये का भुगतान करना होगा. एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

Railway Apprentice Jobs:  चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया मेरिट सूची पर आधारित होगी. जो मैट्रिकुलेशन[ न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ और आईटीआई परीक्षा दोनों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी, जिसमें दोनों को समान महत्व दिया जाएगा.

Railway Apprentice Jobs:   उम्र सीमा

उम्मीदवार की 2 अगस्त 2023 को 15 वर्ष की आयु पूरी करनी चाहिए और 24 वर्ष की आयु पूरी नहीं करनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट है.

Railway Apprentice Jobs:    नार्थ ईस्टर्न रेलवे की नौकरी के लिए कैसे भरें फॉर्म

  • उत्तर पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर जाएं.

  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें.

  • अब अपना नाम, समुदाय, जन्मतिथि, कर्मचारी आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसे विवरण भरें. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड नोट कर लें.

  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें.

  • ऑनलाइन आवेदन के साथ पेमेट गेटवे के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >