Nokia X30 5G की भारत में सेल शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स की डीटेल

Nokia X30 5G को Nokia India की आधिकारिक वेबसाइट nokia.com और Amazon India से 8GB रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस के साथ सिंगल वेरिएंट 48,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

Nokia X30 5G Sale Price Offers Availability: Nokia ब्रांड की प्रोामेटर कंपनी HMD Global ने पिछले सप्ताह Nokia X30 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था. लॉन्च के हफ्तेभर बाद फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है. Nokia X30 5G को Nokia India की आधिकारिक वेबसाइट nokia.com और Amazon India से 8GB रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस के साथ सिंगल वेरिएंट 48,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है.

Nokia X30 5G पर ऑफर

Nokia X30 5G हैंडसेट नोकिया इंडिया की आधिकारिक साइट से खरीदने पर एचएमडी ग्लोबल 2,799 रुपये का नोकिया कम्फर्ट ईयरबड्स और 2,999 रुपये का 33W 33 वॉट का चार्जर फ्री दे रही है. वहीं, अमेजन इंडिया हर Nokia X30 5G के साथ 33 वॉट Nokia फास्ट चार्जर फ्री दे रहा है. इसके अलावा, ई-रिटेलर चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिये किये गए पेमेंट पर 2,000 रुपये डिस्काउंट दे रहा है.

Also Read: Nokia G60 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, यहां पाएं कीमत और फीचर्स की डिटेल्स

Nokia X30 5G की शिपिंग 21 फरवरी से होगी शुरू

Nokia X30 5G भारत में 15 फरवरी, 2023 से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था. प्री-बुकिंग के समय HMD ग्लोबल सभी Nokia X30 5G की खरीद पर 6,500 रुपये का प्री-बुकिंग बेनिफिट मिल रहा है. कंपनी 21 फरवरी से डिवाइस को प्री-बुक करनेवाले सभी ग्राहकों को स्मार्टफोन की शिपिंग शुरू कर देगी.

Nokia X30 5G स्पेसिफिकेशन

6.43-इंच FHD + AMOLED डिस्प्ले

1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन

90Hz की स्क्रीन रिफ्रेश रेट

700 निट्स की पीक ब्राइटनेस

टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रॉसेसर

8GB रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस

Android 12 OS आउट-ऑफ-द-बॉक्स

डुअल-रियर कैमरा सेटअप

कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट

50MP का बड़ा पिक्सल PureView OIS कैमरा

13MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा

16MP का सेल्फी कैमरा

​​​​कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.1, eSIM, USB टाइप-सी और डुअल-बैंड वाईफाई सपोर्ट

ऑडियो के लिए दो माइक्रोफोन

aptX HD, aptX क्लासिक और aptX कॉम्पैटिबल OZO लोकल ऑडियो कैप्चर सपोर्ट वाला एक स्पीकर

33W चार्जर के सपोर्ट के साथ 4,200mAh की बैटरी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >