Nischay Malhan Video : जानें ट्रिगर्ड इंसान पर निश्चिय ने क्यों कहा-मारो-मारो मुझे मारो…

निश्चय मल्हान की डायलाॅग डिलीवरी बहुत अच्छी है, इसलिए जब वह किसी को रोस्ट करता है, तो उसे लोग काफी पसंद करते हैं. निश्चिय की खासियत यह है कि वह खुद को भी बखूबी रोस्ट करता है. तीन दिन पहले निश्चिय मल्हान ने खुद को रोस्ट करने वाला वीडियो ही अपलोड किया है. जिसके 4.9 मिलियन व्यू आ चुके हैं.

निश्चिय मल्हान (nischay malhan) एक ऐसा यू-ट्यूबर है, जिसने चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है. निश्चिय मल्हान के फैंस ज्यादातर टीनएजर्स हैं और उनके वीडियो के दीवाने हैं. निश्चिय मल्हान जब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव आते हैं, तो उन्हें देखने के लिए होड़ मच जाती है और उनके वीडियो के व्यू करोड़ों में पहुंच जाते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि निश्चय मल्हान कौन हैं और उनके वीडियो में ऐसी क्या खास बात होती है कि उनके मिलियन फैंस हैं.

ट्रिगर्ड इंसान पर 20.8 मिलियन सब्सक्राइबर

निश्चिय मल्हान (nischay malhan) के यू-ट्यूब पर दो चैनल हैं, एक Triggered Insaan और दूसरा Live Insaan. ट्रिगर्ड इंसान पर निश्चिय मल्हान काॅमेडी करता है और दूसरे चैनल लाइव इंसान पर वह गेम खेलता है. ट्रिगर्ड इंसान पर 20.8 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि लाइव इंसान पर 11.2 सब्सक्राइबर हैं.

निश्चय मल्हान की डायलाॅग डिलीवरी बहुत अच्छी है

निश्चय मल्हान की डायलाॅग डिलीवरी बहुत अच्छी है, इसलिए जब वह किसी को रोस्ट करता है, तो उसे लोग काफी पसंद करते हैं. निश्चिय की खासियत यह है कि वह खुद को भी बखूबी रोस्ट करता है. तीन दिन पहले निश्चिय मल्हान ने खुद को रोस्ट करने वाला वीडियो ही अपलोड किया है. जिसके 4.9 मिलियन व्यू आ चुके हैं. निश्चिय मल्हान दिल्ली के रहने वाले हैं और वे एक इंजीनियर हैं. इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने कुछ दिन नौकरी की, लेकिन फिर नौकरी छोड़कर उन्होंने यू-ट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया. कैरी मिनाती के बाद वे रोस्ट करने वाले यू-ट्यूबर में दूसरे नंबर पर हैं.

निश्चिय मल्हान अपने चैनल लाइव इंसान पर गेम खेलते हैं

निश्चिय मल्हान अपने चैनल लाइव इंसान पर गेम खेलते हैं और कई बार माइंड क्राफ्ट खेलते नजर आते हैं. गेमिंग के दौरान वे इतनी रोचक कमेंटरी करते हैं कि फैंस सैकड़ों कमेंट करते हैं और शो का खूब मजा भी लेते हैं. उनके हाल के वीडियो ने लोगों ने कमेंट किया -वो तुम ही जो खुद को इतना बढ़िया रोस्ट कर सकते हो. ग्रेट जाॅब निश्चिय.

Also Read: सिम खरीदने के नियमों में 1 जनवरी से होंगे बड़े बदलाव, जानें क्या होगा नया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >