नीतू कपूर ने दिया बहू आलिया भट्ट का हेल्थ अपडेट, पैपराजी ने पूछा- किससे मिलती है बेबी की शक्ल? VIDEO

Alia Bhatt Baby Girl: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन गए हैं. रणबीर की मां नीतू दादी बनने से बेहद खुश हैं. एक्ट्रेस ने दादी बनने पर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने बताया कि आलिया अब कैसी है.

Alia Bhatt Baby Girl: भट्ट और कपूर परिवार में इस समय खुशियों ने दस्तक दी है. सारा परिवार बेहद खुश है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस समय सातवें आसमान पर है. आलिया ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है. दादी नीतू कपूर ने बताया कि उनकी बहू की तबीयत कैसी है. साथ ही ये भी बताया कि बेबी का चेहरा किससे मिलता है.

आलिया भट्ट बिल्कुल ठीक हैं

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ कल सुबह से नीतू कपूर, शाहीन भट्ट और सोनी राजदान थी. रविवार शाम को जब वो कार से अस्पताल से बाहर निकली तो उन्होंने पैपराजी से बात की. नीतू कपूर बोलीं- मैं बहुत खुश हूं. पैपराजी ने पूछा- आलिया जी कैसी है. एक्ट्रेस ने बताया कि बेबी और आलिया एकदम फर्स्ट क्लास है. सब कुछ ठीक है.

बेबी किसपर गई है?

पैपराजी ने नीतू कपूर से पूछा, बेबी किसपर गई है आलिया जी पर या रणबीर पर. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, अभी छोटी है, आज ही हुई है. तो फिर पता नहीं इतना, लेकिन वह बहुत प्यारी है. बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुडन्यूज को बताते हुए बच्ची को आशीर्वाद दिया. इसपर कई सारे सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी. गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जानकारी कर लिखा, हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है और वह कितनी प्यारी बच्ची है. हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है.

रिद्धिमा कपूर साहनी ने लिखा- बुआ की तरफ से…

बच्ची की बुआ रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा किया. अपने भाई रणबीर और उनकी पत्नी आलिया की एक तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “ओउउओफ्फ्फ्फ! सबसे प्यारी बच्ची के लिए आज सबसे खुश माता-पिता… बुआ की तरफ से आशीर्वाद जो उसे पहले से ही प्यार करती है.” रिद्धिमा इस समय फ्रांस में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >