नालंदा में घर से युवक को बुलाकर एसिड से नहलाया, मौत के बाद गांव में तनाव, पुलिस ने की 5 राउंड फायरिंग

नालंदा में एक युवक को बदमाशों ने एसिड से नहला दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहें थे. गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.

बिहार के नालंदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. कुछ बदमाशों ने एक युवक को घर से बुलाकर एसिड से नहला दिया, जिससे घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. यह घटना बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव की है. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. मृतक की पहचान नदहा गांव निवासी वीरेश राम के रूप में की गयी है.

पुलिस ने की पांच राउंड हवाई फायरिंग

इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया और जमकर पथराव भी किया. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गयी. पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गये है. बचाव में पुलिस की ओर से पांच राउंड हवाई फायरिंग की गयी. जानकारी के अनुसार गांव के ही कुछ युवक ने वीरेश राम को घर से बुलाकर ले गये.

गांव में पुलिस बलों की तैनाती

इसके बाद एसिड से नहला दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहें थे. एसपी ने बताया कि डीएसपी घटना स्थल पर पहुंच गये है. स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी है. गांव में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक के शरीर पर एसिड डाला हुआ लग रहा है. परिजन और ग्रामीणों ने हत्या कर शव को फेंके जाने से आक्रोशित है. आरोपी के घर पर हमला बोल दिया था. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >