नागपुरी एक्टर विवेक नायक का नया गाना 'Humdard' रिलीज, बयां की गई है दिल छू लेनेवाली लव स्टोरी

नागपुरी एक्टर विवेक नायक का नया गाना हमदर्द रिलीज कर दिया है. इस गाने में उनके आपोजिट राज लक्ष्मी नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री वाकई शानदार है.

https://www.youtube.com/watch?v=LulJE2KUt5s

Humdard song: नागपुरी एक्टर विवेक नायक का नया गाना हमदर्द रिलीज कर दिया है. इस गाने में उनके आपोजिट राज लक्ष्मी नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री वाकई शानदार है. इस गाने के माध्यम से खूबसूरत कहानी को बयां किया गया है जो वाकई आपका दिल छू लेगा. इस गाने को आवाज दी है खुद विवेक नायक ने. उनका कहना है कि, इस कहानी के माध्यम से वो लोगों को एक अनोखी लव स्टोरी से रूबरू कराना चाहते थे. इसके लिए उनकी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है. उन्होंने लोगों से अपनी प्रतिक्रिया साझा करने की गुजारिश भी की है. इन दोनों स्टार्स की जोड़ी पहले भी कई हिट वीडियोज दे चुकी है और फैंस ने इसे सराहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >