Nag Panchami 2023 Live: शुभ योग में नागपंचमी आज, श्रावण मास की सातवीं सोमवारी पर बन रहा महासंयोग

Nag Panchmi 2023 Live: नाग पंचमी पूजा आज है. आज 21 अगस्त दिन सोमवार है. आज हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इस विशेष दिन पर नाग देवता की विधिवत उपासना और पूजा की जाती है. नाग पंचमी के दिन नाग देवता को जल चढ़ाकर पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और कई प्रकार की समस्याएं टल जाती है. आइए जानते हैं, नाग पंचमी पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में…

Live Updates
8:41 PM. 21 Aug 23 3:11 PM. 21 Aug

नागपंचमी पर सांप को दूध प‍िलाने से बचें

नागपंचमी पर सांप को दूध प‍िलाने से बचना चाहिए. भूख-प्‍यास से परेशान सांप दूध को पानी समझकर पी लेते हैं, जिससे उनके मुंह में बने घाव में मवाद बन जाता है और इससे कुछ ही दिनों में सांपों की मौत हो जाती है. इसलिए बेहतर है क‍ि सांप को नागपंचमी पर दूध प‍िलाने से बचें.

8:41 PM. 21 Aug 23 3:11 PM. 21 Aug

Nag Panchami 2023 Live: श्रावण मास की सातवीं सोमवारी पर बन रहा  महासंयोग

आज नाग पंचमी पर श्रावण मास की सातवीं सोमवारी का महासंयोग बन रहा है. ऐसा संयोग 24 साल बाद बना हुआ है, जब सावन सोमवारी और नागपंचमी की पूजा एक साथ की जा रही हो. आज भगवान शिव और नाग देवता की पूजा करने पर काल सर्प दोष से मुक्ति मिलेगी.

8:41 PM. 21 Aug 23 3:11 PM. 21 Aug

Nag Panchami 2023 Live:  शुभ योग में नागपंचमी आज 

शिव और नाग देवता दोनों का दिन एक साथ होने के कारण आज का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है. आज शुभ नामक योग बना रहा है. इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र है. आज महादेव और नाग देवता की पूजा करने पर विशेष फल मिलेगा.

8:41 PM. 21 Aug 23 3:11 PM. 21 Aug

Nag Panchami 2023 Live:  काशी विश्वनाथ का अर्धनारीश्वर स्वरूप में शृंगार

सावन के सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में सजावट मन मोह रही है. सोमवार को मंगला आरती से बाबा का दर्शन शुरू हुआ. बाबा का अर्द्धनारिश्वर स्वरूप में शृंगार किया गया है. इसके साथ ही काशी में कैथी स्थित मार्केंडेय महादेव, महामृत्युंजय, तिलभांडेश्वर, जागेश्वर, त्रिलोचन महादेव, केदारेश्वर महोदव सहित तमाम शिवालयों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है.

2:40 PM. 21 Aug 23 9:10 AM. 21 Aug

sawan somwar 2023: आज भूलकर भी न करें ये गलतियां

सावन सोमवार की पूजा में काले कपड़े पहनकर ना बैठें. अशुभ माना जाता है.

सावन के पहले सोमवार के दिन शाम के वक्त न सोएं बल्कि शिव जी की पूजा करें.

सावन सोमवार की पूजा में भूल से भी तुलसी का प्रयोग न करें.

2:40 PM. 21 Aug 23 9:10 AM. 21 Aug

Nag Panchami 2023 Live: नाग पंचमी के दिन ना करें ये गलतियां

नाग पंचमी के दिन भूलकर भी सांप को नहीं मारना चाहिए. अगर इस दिन आप सांप को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाते हैं तो इसका पाप आपके पूरे वंश को भुगतना पड़ेगा.

मुख्य बातें

Nag Panchmi 2023 Live: नाग पंचमी पूजा आज है. आज 21 अगस्त दिन सोमवार है. आज हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इस विशेष दिन पर नाग देवता की विधिवत उपासना और पूजा की जाती है. नाग पंचमी के दिन नाग देवता को जल चढ़ाकर पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है और कई प्रकार की समस्याएं टल जाती है. आइए जानते हैं, नाग पंचमी पर शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >