हिंदू लड़की से विवाह करने के लिए मुस्लिम युवक ने बदला धर्म, हाईकोर्ट के दखल पर सुरक्षा में है दंपति

यमुनानगर : हिंदू लड़की से विवाह करने के लिए धर्मांतरण करनेवाले मुस्लिम युवक और उसकी पत्नी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस की सुरक्षा दी गयी है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य सरकार ने 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है.

यमुनानगर : हिंदू लड़की से विवाह करने के लिए धर्मांतरण करनेवाले मुस्लिम युवक और उसकी पत्नी को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस की सुरक्षा दी गयी है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य सरकार ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है.

विवाह के लिए धर्म परिवर्तन को भाजपा नेता ‘लव जिहाद’ का नाम देते हैं. यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलदीप गोयल ने मंगलवार को बताया कि 21 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय लड़की ने नौ नवंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. युवक ने धर्म के साथ अपना नाम भी बदल लिया था.

दंपति ने इसके बाद हाईकोर्ट का रुख किया और अदालत को बताया कि लड़की के परिवार से उनकी जान और निजी स्वतंत्रता को खतरा है. उन्होंने यह भी दलील दी कि उनके विवाह का विरोध करना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले उनके अधिकारों का गंभीर हनन है.

हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए दोनों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पुलिस ने उन्हें यहां के सुरक्षा गृह भेज दिया, जहां वे कई दिनों से ठहरे हैं. एसपी ने बताया कि पुलिस ने लड़की के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की कि अब वे दोनों कानूनी रूप से विवाहित हैं तथा दोनों को उनकी इच्छा अनुसार साथ रहने दिया जाना चाहिए.

उन्होंने बताया कि इससे पहले 11 नवंबर को सुनवाई के दौरान जब लड़की के परिवार वालों ने उससे मिलने की इच्छा जतायी थी, तब उसने अपने परिवार वालों से मिलने से मना कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >