दूसरी छमाही में यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में नए लोगों के लिए ज्यादा अवसर: रिपोर्ट

More job opportunities for freshers in travel and hospitality sector: एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में पांच ऐसी भूमिकाएं हैं जहां नए लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है.इनमें खाद्य और पेय सहयोगी, यात्रा सलाहकार, कार्यक्रम संयोजक, जूनियर शेफ और कारोबार विकास कार्यकारी की भूमिकाएं शामिल हैं.

  • टूरिज्म क्षेत्र में पांच ऐसी भूमिकाएं हैं जहां नए लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है

  • एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेक्टर में पांच ऐसे रोल हैं जहां फ्रेशर्स को नौकरी मिलने की संभावना है

देश का यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में चालू साल की दूसरी छमाही में नए लोगों (फ्रेशर्स) के लिए नियुक्ति की मंशा 15 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है.

Also Read: Zealandia Continent: तो क्या जीलैंडिया है दुनिया का ‘आठवां महाद्वीप’,वैज्ञानिकों ने खोज निकाला, देखें डिटेल्स

टीमलीज एजटेक की ‘करियर परिदृश्य रिपोर्ट दूसरी छमाही’ के अनुसार, यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में नियुक्तियों की मंशा जुलाई-दिसंबर की अवधि के लिए 15 प्रतिशत है. पहली छमाही में यह 10 प्रतिशत थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र में पांच ऐसी भूमिकाएं हैं जहां नए लोगों को नौकरी मिलने की संभावना है. इनमें खाद्य और पेय (एफएंडबी) सहयोगी, यात्रा सलाहकार, कार्यक्रम संयोजक, जूनियर शेफ और कारोबार विकास कार्यकारी की भूमिकाएं शामिल हैं.

टीमलीज एजटेक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शांतनु रूज ने कहा, ‘‘हमारी यह रिपोर्ट नए लोगों के लिए लगातार बदलते परिदृश्य पर प्रकाश डालती है. नए लोगों के लिए यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र में उज्ज्वल संभावनाएं हैं. हम इन भूमिकाओं में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल के साथ युवा पेशेवरों को सशक्त बनाने को प्रतिबद्ध हैं.’’ यह रिपोर्ट देश के 14 भौगोलिक क्षेत्रों में 18 उद्योगों की 737 लघु, मझोली और बड़ी कंपनियों के बीच सर्वेक्षण पर आधारित है. इनमें महानगर, पहली और दूसरी श्रेणी के शहर शामिल हैं.

इन रोल्स में फ्रेशर्स की होगी ज्यादा डिमांड

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सेक्टर में पांच ऐसे रोल हैं जहां फ्रेशर्स को नौकरी (Job For Freshers) मिलने की संभावना है. इनमें फूड एंड बेवरेज (एफएंडबी) एसोसिएट, ट्रैवल कंसलटेंट, इवेंट को-ऑर्डिनेटर, जूनियर शेफ और बिजनेस डेवलपमेंट एक्ज्यूक्टिव के रोल शामिल शामिल हैं.

बारहवीं के बाद टूरिज्म में करियर

किसी भी विषय से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद आप बीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, बीए इन हॉस्पिटैलिटी, ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएससी ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रैवल मैनेजमेंट, बीबीए इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट आदि में से किसी एक ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. इसके अलावा आपके पास ट्रैवल एवं टूरिज्म में एमबीए करने का विकल्प भी है. आप ट्रैवल, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में पीजीडीएम कर सकते हैं.

Also Read: Pushkar Mela 2023: लगने जा रहा है पुष्कर मेला, इसके साथ यहां ले सकते हैं इन सबके मजे

संस्थान, जो कराते हैं कोर्स

  • इंडियन इंस्टिट्यट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (आइआइटीटीएम), ग्वालियर, नेल्लोर, भुवनेश्वर, नोएडा.

  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, हैदराबाद.

  • केरला इंस्टिट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल स्टडीज, तिरुवनंतपुरम.

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट, थाणे.

  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नयी दिल्ली.

पर्यटन उद्योग के लोकप्रिय करियर

पर्यटन उद्योग एक व्यापक कार्यक्षेत्र है, जिसमें आप योग्यता के अनुसार जॉब शुरू कर सकते हैं. आप चाहें तो स्वतंत्र रूप से अपनी ट्रैवल एजेंसी, ट्रैवल ब्लॉग, यूट्यूब चैनल शुरू कर सकते हैं. आपके पास स्वयं का होमस्टे या होटल शुरू कर उसे अपने तरीके से संचालित करने का भी विकल्प है. इस क्षेत्र के कुछ लोकप्रिय करियर हैं-

टूरिज्म मैनेजर

कई तरीके से यात्रियों का मार्गदर्शन एवं सहायता करने के साथ विभिन्न एडवरटाइजिंग मैथड के जरिये अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे कई कार्य टूरिज्म मैनेजर करते हैं. टूर पैकेज बनाने एवं उनकी बिक्री करने जैसे कार्य भी इनके जिम्मे होते हैं.

ट्रैवल एजेंट

यात्रा की योजना बनाने में ग्राहकों की मदद करने के साथ ही उन यात्राओं को मैनेज करने या उनके आयोजन जैसे काम ट्रैवल एजेंट करते हैं. आमतौर पर ट्रैवल एजेंट टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करते हैं. ट्रैवल एजेंट ये सुनिश्चित करते हैं कि ग्राहकों को यात्रा के दौरान सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें.

टूर गाइड

पर्यटन क्षेत्र में अच्छा कम्युनिकेशन, एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान एवं पर्यटन क्षेत्र के बारे में सभी अहम जानकारियों से लेकर स्थानीय भाषा एवं सभ्यता की जानकारी रखनेवालों के लिए काम के ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं. टूर गाइड यात्रियों को पर्यटन स्थलों के महत्व के बारे में बताने और गाइड करने का काम करते हैं.

ट्रैवल ब्लॉगर व राइटर

ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन गंतव्यों और उन क्षेत्र में उपलब्ध होटल एवं आवागमन की सुविधाओं, उक्त क्षेत्रों की संस्कृति एवं खान-पान की जानकारी आदि के बारे में किताब एवं ब्लॉग में लिखने वाले ट्रैवल राइटर एवं ब्लॉगर के तौर पर प्रसिद्ध हासिल करते हैं और अच्छी आय भी.

राहें हैं कई

टूरिज्म इंडस्ट्री में ट्रैवल प्लानिंग, ट्रैवल एडमिनिस्ट्रेशन, सेल्स, ऑपरेशन मैनेजमेंट, टूरिज्म ऑफिसर, ट्रैवल कंसल्टेंट, ट्रैवल स्पेशलिस्ट, हॉलिडे एडवाइजर, होटल मैनेजर, क्रूज मैनेजर, एडवेंचर टूर गाइड आदि के तौर पर भी करियर बना सकते हैं. ट्रैवल एवं टूरिज्म में कोर्स करने वालों के लिए ट्रैवल एजेंसी, लॉजिस्टिक कंपनी, होटल इंडस्ट्री, स्टेट टूरिज्म डिपार्टमेंट, क्रूज टूरिज्म आदि में जॉब के मौके होते हैं. इसके अलावा इंडिया टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, राज्यों के स्टेट टूरिज्म बोर्ड एवं टूरिज्म डेवलपमेंट एंड कॉरपोरेशन इंडियन रेलवे के आइआरसीटीसी के टूरिज्म ऑपरेशन डिवीजन आदि में नौकरी कर सकते हैं.

इटपुट-भाषा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >