Mission Majnu के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा-रश्मिका मंदाना ने चार्ज किए करोड़ों, जानें बाकी स्टार्स की फीस

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी. स्पाई थ्रिलर फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. आइये जानते हैं किस स्टार ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिशन मजनू की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी को होगा. शांतनु बागची द्वारा निर्देशित, मिशन मजनू में कथित तौर पर लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है. बीते दिनों बी-टाउन में फिल्म की स्क्रिनिंग रखी गई थी, जिसमें साजिद खान, नोरा फतेही, कियारा आडवाणी सहित कई स्टार्स पहुंचे थे. कियारा ने अपने बॉयफ्रेंड की फिल्म मिशन मजनू की जमकर तारीफ की. फिल्म के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा कि “शानदार… शानदार” फुल पैसे वसूल है फिल्म…दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​

सिद्धार्थ मल्होत्रा मिशन मजनू में एक रॉ फील्ड ऑफिसर, अमनदीप अजीतपाल सिंह उर्फ तारिक अली के रूप में दिखाई देंगे. कथित तौर पर अभिनेता को फिल्म में उनकी भूमिका के लिए 7 करोड़ रुपये का चेक दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/CngyX22KAk6/?hl=en
रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना आने वाली फिल्म में नसरीन नाम की एक नेत्रहीन महिला की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कुल 3 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं. बता दें कि रश्मिका ने 2023 की फिल्म अलविदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता भी थे. परमीत सेठी भी इस स्पाई थ्रिलर का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता को उनकी भूमिका के लिए 75 लाख रुपये मिले हैं.

https://www.instagram.com/p/CnjDQk3KBpi/?hl=en
शारिब हाशमी

शारिब हाशमी मनोज बाजपेयी वेब सीरीज, द फैमिली मैन में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. अभिनेता को ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा में भी देखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शारिब को फिल्म में उनके किरदार के लिए 55 लाख रुपये की अच्छी खासी रकम दी गई है.

https://www.instagram.com/p/CnMTJKJqInO/?hl=en
मीर सरवर

मीर सरवर कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं. मिशन मजनू के लिए एक्टर ने अपनी भूमिका के लिए 40 लाख रुपये तक फीस ली है. वहीं कुमुद मिश्रा एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा और मनोरंजन में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमुद को उनकी भूमिका के लिए 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >