मेयर फिरहाद हकीम ने कहा : हटायी जायेंगी परित्यक्त ट्राम लाइनें, हाईकोर्ट में आवेदन करेगा परिवहन विभाग

मेयर ने कहा कि महानगर में ट्राम लाइनों की वजह से कुछ सड़कों की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है. उन्होंने बताया कि, कालीघाट ब्रिज, खिदिरपुर, डायमंड हार्बर रोड, चितपुर, रवींद्र सरणी जैसी सड़कों की स्थिति बेहद खराब है.

पश्चिम बंगाल में हेरिटेज सवारी ट्राम की वजह से सड़कों का बुरा हाल है. बारिश के इस सीजन में दुर्घटनाएं घट सकती हैं. विशेष खतरा दो पहिया वाहनों को है. सड़कों की यह दशा इसलिए है, क्योंकि महानगर में अधिकतर जगहों पर परित्यक्त हालत में ट्राम लाइनें पड़ी हुई हैं. इन लाइनों पर अब ट्रामें नहीं चलती हैं. परिवहन विभाग परित्यक्त पड़ीं इन ट्राम लाइनों को हटाना चाह रहा है, लेकिन, इसे हटा नहीं पा रहा है. परित्यक्त ट्राम लाइनों को हटाये जाने के लिए विभाग कोलकाता हाईकोर्ट से आवेदन करेगा. ये बातें कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने कहीं.

ट्राम लाइनों की वजह से कुछ सड़कों की स्थिति बेहद खतरनाक

मेयर ने कहा कि महानगर में ट्राम लाइनों की वजह से कुछ सड़कों की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है. उन्होंने बताया कि, कालीघाट ब्रिज, खिदिरपुर, डायमंड हार्बर रोड, चितपुर, रवींद्र सरणी जैसी सड़कों की स्थिति बेहद खराब है. बारिश के दौरान इन सड़कों पर दो पहिया वाहन चलानेवालों की जान जोखिम में रहती है. इन जगहों पर अक्सर लोग गिरते रहते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं. इस वजह से हम इन परित्यक्त ट्राम लाइनों को हटाना चाह रहे हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News : राष्ट्रपति की जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगी सीएम ममता बनर्जी
हाईकोर्ट में आवेदन करेगा परिवहन विभाग

ट्राम को लेकर कोर्ट में केस होने की वजह से परिवहन विभाग इन ट्राम लाइनों को हटा नहीं पा रहा है. ऐसे में इन लाइनों को हटाने के लिए परिवहन विभाग कोर्ट से दोबारा आवेदन करेगा. इसके लिए कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस ने परिवहन विभाग को अपना सुझाव भी दिया है. पर इस मामले की सुनवाई के लिए अब तक कोर्ट से तारीख नहीं मिली है. हम कोर्ट से अपील करना चाहते हैं कि दुर्घटनाएं हो रही हैं. लोगों की जान खतरे में है, इसलिए परित्यक्त ट्राम लाइनों को हटाने अनुमति दी जाये.

Also Read: बंगाल में निवेश लाने के लिए सितंबर मे स्पेन व दुबई की यात्रा पर जाएंगी सीएम ममता बनर्जी
केवल चार रूटों पर ही चलेगी ट्राम

मेयर ने बताया कि, ट्राम महानगर की हेरिटेज सवारी है, इसलिए हमें इसे हटा नहीं सकते. ऐसे में मात्र चार रूटों पर ही ट्रामों का परिचालन जारी रखा जायेगा. बालीगंज से टालीगंज, गरियाहाट से धर्मतला, धर्मतला से श्यामबाजार और गरियाहाट से पार्क सर्कस के बीच ही ट्रामों का परिचालन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि हम अन्य रूटों पर ट्राम चला नहीं सकते हैं, क्योंकि ट्राम धीमी गति से चलती है, जिससे सड़कों पर जाम लग जाता है.

Also Read: शिक्षा मंत्री को राज्यपाल ने दी चुनौती : आधी रात का करें इंतजार, ब्रात्य बसु के बिगड़े बोल
तारक को मेयर की क्लीन चिट, कार्यों की सराहना

खिदिरपुर में जल जमाव को लेकर मेयर फिरहाद हकीम ने निगम सीवरेज व ड्रेनेज विभाग के मेयर परिषद के सदस्य तारक सिंह पर निशाना साधा था. उन्होंने अपनी नाराजगी निगम के जल निकासी व सड़क विभाग खिलाफ व्यक्त की थी. मेयर ने कहना था कि कुछ कर्मचारियों की लापरवाही के कारण खिदिरपुर में जल जमाव हो रहा है. पर एक सप्ताह बाद उसी कार्यक्रम में मेयर ने तारक सिंह को क्लीन चिट दी है. गौरतलब है कि मेयर की फटकार के बाद तारक सिंह ने इस्तीफा देने की भी घोषणा कर दी थी. इसके बाद मेयर ने खुद तारक सिंह को फोन किया. मेयर से बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हुई थी.

पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत

बारिश के कारण कोलकाता की अधिकांश सड़कों का बुरा हाल है. कोलकाता पुलिस ने करीब 350 से अधिक सड़कों की सूची मेयर को सौंपी है. इस संबंध में मेयर ने बताया कि, पूजा से पहली महानगर की 40 बड़ी सड़कों की मरम्मत कर दी जायेगी. बारिश के कुछ कम होते ही मरम्मत कार्य को शुरू किया जायेगा.

Also Read: West Bengal Breaking News : मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर ने थामा कांग्रेस का दामन
केइआइआइपी के साथ बैठक आज

कोलकाता पर्यावरण सुधार निवेश कार्यक्रम (केइआइआइपी) के साथ शनिवार को मेयर फिरहाद हकीम उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. ज्ञात हो कि, दक्षिण कोलकाता बेहला समेत अन्य कुछ जगहों पर केइआइआइपी निकासी व जलापूर्ति व्यवस्था पर कार्य कर रहा है. केइआइआइपी के इन कार्यों की वजह से महानगर में जल जमाव भी हो रहा है. ऐसे में चल रहे कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त करने के लिए मेयर ने यह बैठक बुलायी है. इस बैठक में निगम के विभिन्न बोरो के चेयरमैन व पार्षदों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. शुक्रवार को मेयर ने बताया कि चल रहे कार्य कब तक पूरा होंगे, यह जानना जरूरी है. इसलिए बैठक बुलायी गयी है.

Also Read: बंगाल : सभी नगर निगम क्षेत्रों में होगा वाहन स्क्रैप यार्ड, मेयर का निर्देश सड़कों पर दुकानें न लगायें हॉकर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >