Mauni Amavsya 2023 Shubh Yog: शनिवार को है मौनी अमावस्या, जानें क्या है इस दिन का खास महत्व

Mauni Amavsya 2023 Shubh Yog: मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 21 जनवरी दिन शनिवार सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगी. ज्योतिष शास्त्र में 30 साल के बाद मौनी अमावस्या के दिन शनि अपनी त्रिकोणी राशि कुंभ राशि में रहेंगे. कहते हैं, ये योग बेहद शुभ माना जाता है.

Mauni Amavsya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है. इस बार अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रहा है. इस अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 21 जनवरी के दिन होगी. इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व रहता है, तो आइए हम आपको इस दिन स्नान, दान का महत्व बताते हैं.

जानें मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें कि मौनी अमावस्या तिथि की शुरुआत 21 जनवरी दिन शनिवार सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर होगी. वहीं, समापन मौनी अमावस्या का 22 जनवरी रविवार को सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक.

मौनी अमावस्या 21 जनवरी को उदया तिथि में है. मौनी अमावस्या 2023 को बन रहा शुभ योग सुबह 6 बजकर 30 मिनट से सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर.

इस दिन बन रहा है शुभ संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ अमावस्या को शनि की राशि कुंभ में सूर्य, शनि और शुक्र के साथ बैठे हैं. ज्योतिष शास्त्र में 30 साल के बाद मौनी अमावस्या के दिन शनि अपनी त्रिकोणी राशि कुंभ राशि में रहेंगे. इससे खप्पर योग का भी निर्माण होने वाला है. कहते हैं, ये योग बेहद शुभ माना जाता है, इस योग में स्नान-दान करने से किस्मत चमक जाती है.

इसलिए खास है ये तिथि (Mauni Amavasya Mahatva)

शास्त्रों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन यदि व्यक्ति संकल्प लेकर पूरे विधि-विधान से मौन व्रत रखता है तो उसे उसके पापकर्मों से मुक्ति मिल जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मौन या शांत रहने का तात्पर्य है मन के भीतर जो भी कमियां नजर आ रही हैं, उसे समझ कर उसका निवारण करना. इसके अलावा मौन का मतलब होता है अपने मन को एकाग्र करना और प्रभु के नाम का स्मरण करना. कहा जाता है इस दिन दान-पुण्य करने से इसका फल 16 गुना अधिक प्राप्त होता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >