Mauni Amavasya 2023: आज है मौनी अमावस्या, 20 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, जानें महत्व

Mauni Amavasya 2023: इस साल माघी अमावस्‍या (Maghi Amavasya) आज 21 जनवरी को शनिवार के दिन पड़ रही है. इस दिन मौन व्रत रखने का विशेष महत्‍व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों के जल में अमृत के गुण आ जाते हैं.

Mauni Amavasya 2023:  इस साल मौनी अमावस्‍या 21 जनवरी को पड़ रही है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से ये साल 2023 की पहली अमावस्‍या है. इस साल माघी अमावस्‍या (Maghi Amavasya) आज 21 जनवरी को शनिवार के दिन पड़ रही है. इस दिन मौन व्रत रखने का विशेष महत्‍व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों के जल में अमृत के गुण आ जाते हैं.

कब है मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya Muhurat)

मौनी अमावस्या आरंभ होने का समय – 21 जनवरी 2023 (शनिवार) को सुबह 6.19 बजे
मौनी अमावस्या समाप्त होने का समय – 22 जनवरी 2023 (रविवार) रात 2.25 बजे

मौनी अमावस्या स्नान-दान नियम

  • मौनी अमावस्या के दिन व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. इस विशेष दिन पर स्नान आदि करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

  • इस दिन गंगा नदी में अवश्य स्नान करें. ऐसा यदि नहीं हो पाता है तो नहाने के पानी में कुछ बूंद गंगाजल अवश्य मिला लें. ऐसा करने से पवित्र स्नान के समान ही फल मिलता है.

  • इस विशेष दिन पर साफ वस्त्र पहनें और भगवान सूर्य और श्री हरि के मंत्रों का उच्चारण अवश्य करें. साथ ही इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना ना भूलें.

  • अमावस्या तिथि के दिन दान का भी विशेष महत्व है. इसलिए इस दिन जरूरतमंदों को तेल, गुड़, वस्त्र, कंबल इत्यादि का दान अवश्य करें. साथ ही सामर्थ्य अनुसार भोजन का भी दान करें.

20 साल बाद ऐसा संयोग

जब कोई अमावस्या शनिवार को पड़ती है तो उसे शनिचरी अमावस्या कहा जाता है. इस बार शनिवार 21 जनवरी को माघ महीने की पहली शनैश्चरी अमावस्या है. माघ महीने की शनिवार को अमावस्या का शुभ संयोग कम ही बनता है. आज से 20 साल पहले, यानी 1 फरवरी 2003 को ऐसा शुभ संयोग बना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >