Maruti Jimny Launch: जिम्नी का खत्म हुआ इंतजार, दमदार लुक के साथ Thar को टक्कर देने आयी मारुति की नयी SUV

Maruti Suzuki Jimny एसयूवी का यूरोपियन बाजार से इंडिया में आने का इंतजार सालों से किया जा रहा था. कंपनी ने इस एसयूवी को इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में पहली बार देश के सामने पेश किया गया था और उसी समय इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी. अब कंपनी ने इसे बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.

Maruti Jimny Launch Details: देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नयी ऑफरोडिंग एसयूवी मारुति जिम्नी को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नयी मारुति सुजुकी जिम्नी की कीमतों का खुलासा कर दिया है. Maruti Jimny की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.74 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट के लिए यह 15.05 लाख रुपये तक जाती है.

मारुति जिम्नी का खत्म हुआ इंतजार

मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी का यूरोपियन बाजार से इंडिया में आने का इंतजार सालों से किया जा रहा था. कंपनी ने इस एसयूवी को इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में पहली बार देश के सामने पेश किया गया था और उसी समय इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी. अब तक जिम्नी की 30 हजार से भी ज्यादा बुकिंग हो चुकी है. अब कंपनी ने इसे बिक्री के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है.

Also Read: Creta और Seltos जैसी SUVs की नींद उड़ाने आ गई Honda Elevate, लुक ऐसा जो नजरें थाम ले
Maruti Suzuki Jimny SUV Highlights

मारुति सुजुकी की पांच दरवाजे वाली Jimny में 105hp, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. कंपनी ने इसे 2 ट्रिम्स यानी वेरिएंट्स में उतारा है. एक वेरिएंट का नाम Zeta और दूसरे का नाम Alpha है. अल्फा ट्रिम्स में LED हेडलैम्प्स, 9 इंच टचस्क्रीन, स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और बेहतरीन साउंड सिस्टम है. सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग्स, ESP हिल होल्ड असिस्ट और रियर व्यू कैमरा दिया गया है. जिम्नी बुलिश ब्लैक, काइनेटिक येलो और पर्ल आर्कटिक व्हाइट रंग में आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >