Mangla Gauri Vrat 2023: पहला मंगला गौरी व्रत आज, जानें कब पड़ेगा दूसरा, देखें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Mangla Gauri Vrat 2023: आज मंगलवार 04 जुलाई को सावन माह के पहले दिन पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. मंगला गौरी व्रत को कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाएं दोनों ही करती हैं. इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और शीघ्र की विवाह के योग बनते हैं.

Mangla Gauri Vrat 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 4 जुलाई से सावन (Sawan Somvar 2023) महीने की शुरुआत हो रही है. सावन के महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है. आज मंगलवार 04 जुलाई को सावन माह के पहले दिन पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. मंगला गौरी व्रत को कुंवारी कन्याएं और विवाहित महिलाएं दोनों ही करती हैं. इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और शीघ्र की विवाह के योग बनते हैं.

सावन मंगला गौरी व्रत 2023 लिस्ट

  • पहला मंगला गौरी व्रत- 4 जुलाई

  • दूसरा मंगला गौरी व्रत- 11 जुलाई

  • तीसरा मंगला गौरी व्रत- 18 जुलाई (अधिकमास)

  • चौथा मंगला गौरी व्रत- 25 जुलाई (अधिकमास)

  • पांचवा मंगला गौरी व्रत- 1 अगस्त (अधिकमास)

  • छठा मंगला गौरी व्रत- 8 अगस्त (अधिकमास)

  • सातवां मंगला गौरी व्रत- 15 अगस्त (अधिकमास)

  • आठवां मंगला गौरी व्रत- 22 अगस्त

  • नौवां मंगला गौरी व्रत- 29 अगस्त

प्रथम मंगला गौरी पूजा मुहूर्त

4 जुलाई को मंगला गौरी व्रत की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. वहीं लाभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक और अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक है.

इस सावन में कुल 9 मंगला गौरी व्रत होंगे (Mangla Gauri Vrat 2023)

4 जुलाई से सावन की शुरुआत हो रही है. महीने के शुरुआत के दिन महिलाएं मंगला गौरी का व्रत रखेंगी. इस साल सावन में अधिकमास लगने के कारण सावन दो महीने का होगा और सावन में 9 मंगलवार पड़ेंगे. इस वजह से इस बार 9 गौरी मंगला व्रत रखा जाएगा. जिसमें सावन महीने में चार गौरी मंगला व्रत और अधिकमास में 5 मंगला गौरी व्रत रखें जाएंगे.

मंगला गौरी व्रत का महत्व

मंगला गौरी का व्रत सावन में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार के दिन किया जाता है. यह देवी पार्वती को समर्पित व्रत है, जिसमें मां पार्वती के स्वरूप मां मंगला गौरी की पूजा की जाती है. मंगला गौरी का व्रत करने से पति की आयु लंबी होती है. वहीं संतान सुख की प्राप्ति के लिए निसंतान स्त्रियां भी इस व्रत को कर सकती हैं. मान्यता है कि यदि कुंवारी कन्या मंगला गौरी का व्रत करती हैं तो विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है.

मंगला गौरी व्रत पूजा विधि

1. मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद व्रत का संकल्प लें.

2. इसके बाद अपने घर के मंदिर को अच्छे से साफ कर लें और मां पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा समर्पित करें. इसके बाद मां पार्वती को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें.

3. फिर आटे का दीपक बनाकर दिया जलाएं. साथ ही उनकी पूजा अर्चना विधि विधान के साथ पूजा करें. इस व्रत को सभी पूजन सामग्री रख लें.

4. सभी पूजन सामग्री जैसे 16 की संख्या जैसे पान, सुपारी, लौंग, इलायची, फल, पान, लड्डू सुहाग की सामग्री और चूड़ियां. इसके अलावा पांच प्रकार के मेवे और सात प्रकार का अन्न भी रख लें.

5. इसके बाद मंगला गौरी व्रत की कथा सुनें. पूजा के बाद घर परिवार के लोगों को प्रसाद दें और जरूरतमंद लोगों को धन अनाज का दान करें.

मंगला गौरी व्रत मंत्र

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके. शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते..

इसके अलावा आप ॐ उमामहेश्वराय नम: मंत्र का जप भी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >