Coronavirus पर ममता बनर्जी की सलाह : कोरोना से घबराएं नहीं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाएं

mamata banerjee on coronavirus do not panic avoid crowded places : ममता बनर्जी ने यहां ‘खेल सम्मान’ कार्यक्रम में कहा कि इस वैश्विक महामारी के मद्देनजर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सुरक्षा के उपाय अवश्य किये जाने चाहिए.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रति एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की शुक्रवार (13 मार्च, 2020) को अपील की. उन्होंने इस महामारी का मुकाबला करने के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों के बारे में भी जानकारी दी.

बनर्जी ने यहां ‘खेल सम्मान’ कार्यक्रम में कहा कि इस वैश्विक महामारी के मद्देनजर घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सुरक्षा के उपाय अवश्य किये जाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यदि आपको खांसी आने लगी है, तो कृपया, यह सोचना शुरू मत न करें कि आपको कोरोना वायरस हो गया है. यह किसी भी फ्लू का लक्षण है और यदि लंबे समय तक ज्वर रहता है, तो किसी डॉक्टर से अपना इलाज करवाइये.’

उन्होंने कहा कि कोई भी संदेह होने पर डॉक्टर से परामर्श कर व्यक्ति को बेलियाघाटा संक्रामक रोग अस्पताल में अपनी जांच करानी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जहां तक मैं जानती हूं कि कोविड-19 (KOVID19) की अब तक कोई दवा नहीं खोजी गयी है, लेकिन विशेषज्ञ तेज बुखार की स्थिति में घर में 14 दिनों तक आराम करने, किसी से हाथ नहीं मिलाने और बातचीत के दौरान पांच मीटर की दूरी बनाकर रखने का सुझाव दे रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं कोई विशेषज्ञ नहीं हूं, लेकिन यदि कुछ लोग कह रहे हैं कि यदि तापमान बढ़ता है, तो इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. देखते हैं.’ उन्होंने कहा कि यहां नेताजी इनडोर स्टेडियम में यह कार्यक्रम इसलिए रद्द नहीं किया जा सका, क्योंकि कोरोना वायरस बीमारी के फैलने से काफी पहले इसकी योजना बनायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >