ममता बनर्जी ने ‘द केरल स्टोरी’ पर लगाया प्रतिबंध, कहा- यह एक विकृत कहानी, फिल्ममेकर बोले- कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

ममता बनर्जी ने विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो ट्वीट किया है, उसमें ममता बनर्जी ने कहा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है. ‘द केरल स्टोरी’ क्या है?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने जो ट्वीट किया है, उसमें ममता बनर्जी ने कहा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है. ‘द केरल स्टोरी’ क्या है? यह एक विकृत कहानी है. इस तरह ममता बनर्जी दूसरी गैर-भाजपा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन गयीं हैं, जिसने ‘द केरल स्टोरी’ को अपने राज्य में बैन कर दिया है. बंगाल सरकार की इस कार्रवाई से नाराज फिल्म मेकर विपुल शाह ने कहा है कि वह इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव को दिया ये निर्देश

बंगाल के मुख्य सचिव को फिल्म पर बैन लगाने का निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर राज्य में किसी सिनेमा हॉल में यह फिल्म लगी है, तो उसका प्रदर्शन बंद करवायें. ममता ने कहा कि हम ऐसा कर रहे हैं, ताकि नफरत और हिंसा न भड़के. हमने राज्य में शांति कायम रखने के लिए यह फैसला किया है.

Also Read: The Kashmir Files: इस दिन से सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी द कश्मीर फाइल्स, विवेक अग्निहोत्री ने दी जानकारी

‘द केरल फाइल्स’ पर ममता बनर्जी की तीखी प्रतिक्रिया

पिछले सप्ताह रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल फाइल्स’ पर ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पहले ये लोग ‘कश्मीर फाइल्स’ लेकर आये. अब ‘द केरल स्टोरी’ लेकर आये हैं. अब वे लोग ‘बंगाल फाइल्स’ लाने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्यों सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहती है? तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ विकृत तथ्यों के साथ केरल को बदनाम करने की साजिश है.

Also Read: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर हो रहे विवाद पर विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- भला आतंकवाद पर कोई…

फिल्म मेकर विपुल शाह बोले- हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा ‘द केरल स्टोरी’ को बैन किये जाने पर फिल्ममेकर विपुल शाह ने कहा है कि अगर ऐसा है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. जो भी संभव होगा, हम वह कार्रवाई करेंगे. कानून के तहत जो भी प्रावधान हैं, उसके तहत हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >