अर्जुन कपूर का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में, एक्टर ने मलाइका अरोड़ा के नाम ऐसा कुछ लिखा, इंटरनेट पर हुआ वायरल

Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है. एक्टर ने एक फोटो पोस्ट कर प्यारा सा मैसेज लिखा. एक्टर के पोस्ट पर मलाइका ने रिएक्ट भी किया है. उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Birthday) आज अपना 49वां बर्थडे मना रही है. मलाइका फिटनेस फ्रीक है और उनके दीवाने हजारों है. इस बीच उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनके नाम खास मैसेज लिखा है. मलाइका और अर्जुन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. लवबर्ड्स एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते.

मलाइका अरोड़ा के नाम अर्जुन कपूर का मैसेज

अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के नाम स्पेशल मैसेज लिख दिया. मलाइका के साथ एक मिरर-सेल्फी पोस्ट कर उन्होंने लिखा, ‘द यिन टू माई यांग, हैप्पी बर्थडे बेबी, जस्ट बी यू, बी हैप्पी, बी माइन.’ इस तसवीर में दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है. दोनों एक-दूसरे को बड़े शिद्दत से देख रहे है. ये रोमांटिक तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

यूजर्स ने जानें क्या किया कमेंट

अर्जन कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मलाइका. एक और यूजर ने लिखा, आपकी बेबी को जन्मदिन की बधाई. एक और यूजर ने लिखा, मल्ला और अर्जुन साथ में स्टनिंग लग रहे. बता दें कि बॉलीवुड में दोनों की लवस्टोरी की चर्चा खूब होती है. अक्सर दोनों साथ में हैंगआउट करते दिखते है.

Also Read: Malaika Arora: 48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने शिमरी गाउन में दिखाई ऐसी बोल्डनेस, फैंस के छूटे पसीने
मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के रोमांटिक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक्ट्रेस ने इसे अपने इंस्टा स्टोरी में लगाते हुए लिखा, सिर्फ आपकी. गौरतलब है कि कपल ने अपने रिलेशनशिप को साल 2019 में सबके सामने ऑफिशियल किया था. कपल अक्सर अपने रिश्ते का बारे में खुलकर बात करते है.

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आए थे. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखाने में नाकाम रही. इसमें उनके अलावा तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी ने भी अहम रोल निभाया था. इसके अलावा वो इन दिनों भूमि के साथ लंदन में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे है. इसके अलावा उनके पास कुट्टी है, जिसमें वो तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >