Makar Sankranti 2022: आज मनाया जा रहा है मकर संक्रांति का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी यानी आज शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और सूर्य देव की अराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

Live Updates
12:08 AM. 15 Jan 22 6:38 PM. 14 Jan

खरमास की समाप्ति

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने से खरमास की समाप्ति होती है. इसी के साथ ही व‍िवाह आद‍ि सभी मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है.

12:08 AM. 15 Jan 22 6:38 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति की डेट को लेकर न हों परेशान

इस बार भी यही भ्रम रहेगा कि संक्रांति 14 या 15 जनवरी को मनाया जाए. वाराणसी के पंचांगों के साथ-साथ देश के अन्य भागों के अधिकतर पंचांगों में सूर्य का राशि परिवर्तन 14 जनवरी की रात्रि 08 बजे के बाद दिखा रहा है अतः वाराणसी के पंचांग के अनुसार संक्रांति पर्व निर्विवाद रूप से 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा.

12:08 AM. 15 Jan 22 6:38 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर ये चीजें दान करें

कहते हैं मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, खिचड़ी का दान करना चाहिए.ब्राह्मण, दरिद्र, भिखारी को भी कुछ ना कुछ दान करना चाहिए.

12:08 AM. 15 Jan 22 6:38 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर इन बातों का रखें ध्यान

मकर संक्रांति के दिन लोगों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए. इस दिन गुस्सा करने से बचें और किसी को भी बुरा-भला ना कहें. मकर संक्रांति पर लोगों को किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए और मसालेदार भोजन से दूर रहना चाहिए.

12:08 AM. 15 Jan 22 6:38 PM. 14 Jan

मकर संक्रांति पर चार महासंयोग

इस वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है. मकर संक्रांति पर सूर्य भगवान धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर इस बार चार महासंयोग बन रहे हैं. इस दिन ब्रह्म, व्रज, बुध और आदित्य का समागम हो रहा है.

12:08 AM. 15 Jan 22 6:38 PM. 14 Jan

सूर्य मंत्र का जाप करें

मकर संक्रांति पर सूर्यदेव उत्तरायण होते हैं. शास्त्रों में उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है. इस दिन सभी तरह के शुभ कार्य दोबारा से आरंभ हो जाते हैं. ऐसे में इस दिन गंगा स्नान, दान और सूर्य उपासना जरूर करना चाहिए. स्नान के बाद सूर्यदेव को ॐ सूर्याय नम:, ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः, ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: का जाप करते हुए अर्घ्य दें.

मुख्य बातें

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी यानी आज शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं. कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और सूर्य देव की अराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >