Mahashivratri: संगीत से जुड़ें और डिप्रेशन दूर भगाएं

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खान के साथ तबला में संगत कर चुके हैं रांची के जितेंद्र लाल

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खान के साथ संगत कर चुके रांची के जाने-माने कलाकार श्री जितेंद्र लाल ने बताया, संगीत एक ऐसा माध्यम है, जिससे आसानी से डिप्रेशन को दूर भगाया जा सकता है. आज भाग-दौड़ की जिंदगी में लोग काफी तनाव में अपना दिन गुजार रहे हैं. वैसे में लोग अगर संगीत को अपना कुछ समय देते हैं, तो उन्हें किसी प्रकार का तनाव नहीं होगा. संगीत एक योग है. जितेंद्र लाल जी ने बताया उन्हें 2002 में उस्ताद बिस्मिल्ला खान के साथ इलाहाबाद में संगत करने को मौका मिला था. इसके अलाव उन्होंने कई राज्यस्तरीय कलाकारों के साथ भी संगत करने का मौका मिला. जितेंद्र लाल फिलहाल रांची में अपने घर पर राजश्री डांस एंड म्यूजिक में बच्चों को संगीत की शिक्षा दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >