Sports News: पहलवानों के प्रदर्शन ने लिया राजनीतिक रंग, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे जंतर-मंतर
Copied link
Sports News Live Updates: प्रभात खबर के स्पोर्ट्स न्यूज लाइव अपडेट्स में आपको स्वागत है. यहां खेल जगत (क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, तीरंदाजी, गोल्फ, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, रेस्लिंग आदि) से जुड़ी पल-पल की अपडेट मिलेगी. खेल से जुड़े सभी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ prabhatkhabr.com पर.
1:27 AM. 26 Apr 231:27 AM. 26 Apr
पहलवानों के प्रदर्शन ने लिया राजनीतिक रंग
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कई राजनीतिक नेताओं तथा खाप नेताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलकर उनके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. हुड्डा, कांग्रेस के एक अन्य नेता उदित राज, सीपीआई की वृंदा करात का पहलवानों ने स्वागत किया. इससे पहले जनवरी में पहलवानों ने करात को प्रदर्शन का हिस्सा बनने से रोक दिया था. पहलवानों ने सोमवार को तमाम पक्षों से समर्थन की मांग की थी. हुड्डा ने लगभग 35 मिनट जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ बिताये.
1:27 AM. 26 Apr 231:27 AM. 26 Apr
बेंगलुरु दौड़ की अंतरराष्ट्रीय दूत होगी सान्या रिचर्ड्स रॉस
पूर्व ओलंपिक और 400 मीटर में विश्व चैंपियन सान्या रिचर्ड्स रॉस को 21 मई को यहां होने वाली विश्व 10 किमी बेंगलुरु दौड़ का अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा दूत नियुक्त किया गया है. अमेरिका की एथलीट सान्या रिचर्ड्स रॉस विश्व एथलेटिक्स की नामी खिलाड़ियों में शामिल हैं. वह ओलंपिक में लगातार तीन बार चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़ जीतने वाली दुनिया की एकमात्र महिला एथलीट हैं.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
मार्क वुड हो सकते हैं आईपीएल से बाहर
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार मार्क वुड आईपीएल के फाइनल स्टेज के मुकाबले को मिस कर सकते हैं. दरअसल, इसका कारण उनकी पत्नी का बच्चे का जन्म देना है.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
WFI प्रेसिडेंट बृज भूषण शरण ने दिया बड़ा बयान
महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्तपीड़न के आरोप पर WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है. अब सुप्रीम कोर्ट इसपर निर्णय लेगा.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
डेविड वॉर्नर पर लगा लाखों का जुर्माना
हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पर स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रहाणे की हुई वापसी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टीम में लंंबे समय के बाद अंजिक्य रहाणे की वापसी हुई हैं.
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करने वाले सात पहलवानों द्वारा दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट करेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों की अर्जी सुन ली है. अब उच्चतम न्यायालय में इस मामले की सुनवाई 28 अप्रैल शुक्रवार को की जाएगी.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
पहलवानों के समर्थन में आए किसान
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को किसानों का साथ मिला है. सोनीपत से किसानों का एक जत्था जंतर-मंतर पहुंच गया है. किसानों ने कहा जब तक WFI अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है. तबतक वह वापस नहीं लौटेंग.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
कांग्रेस ने दिया पहलवानों का साथ
जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को कांग्रेस पार्टी का साथ मिला है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख नेता डिसूजा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की और पीएम मोदी से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने को कहा.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
पहलवानों से मिलने प्रदर्शन स्थल पर जाएंगे सत्यपाल मलिक
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्पाल मलिक प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करने के लिए आज जंतर मंतर जाएंगे. सत्यपाल मलिक ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है. उन्होंने कहा कि बेटियों चिंता मत करना, पूरा देश आपके साथ है! मैं खुद आपके धरने पर आऊंगा.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
सरकार के रवैये से पहलवान नाखुश
बजरंग ने कहा कि आपको सरकार से पूछना चाहिए कि वह चुप क्यों है. जब हम देश के लिए पदक जीतते हैं, तो हमें सम्मानित किया जाता है और अब हम अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं, तो किसी को कोई चिंता नहीं है.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
पहलवानों ने कहा हम किसी की नहीं सुनेंगे
ओलिंपियन विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की अगुआई वाले पहलवानों ने स्वीकार किया कि तीन महीने पहले अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त करके उन्होंने गलती की थी. विनेश ने कहा कि अब हम किसी की नहीं सुनेंगे. हम विरोध का चेहरा बनेंगे, लेकिन अब हमारे गुरुजन और कोच खलीफा हमारा मार्ग निर्देशन करेंगे. पिछली बार प्रदर्शन समाप्त करना गलती थी. अब हम किसी मध्यस्थ को स्वीकार नहीं करेंगे. अब हम किसी के बहकावे में नहीं आयेंगे. पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे और जांच करे. हम स्वतंत्र भारत के नागरिक हैं और न्याय पाने के कई रास्ते हैं.
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
पहलवानों ने कई संगठनों से समर्थन के लिए की अपील
पहलवानों ने खाप पंचायतों और कई अन्य संगठनों से समर्थन करने की अपील भी की. खेल मंत्रालय ने जिस दिन डब्ल्यूएफआइ के सात मई को होने वाले चुनाव पर रोक लगाने और महासंघ के दैनिक कामकाज देखने के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) से तदर्थ समिति गठित करने के लिए कहा उसी दिन प्रदर्शनकारी पहलवानों ने कहा कि उनका चुनाव से कोई लेना देना नहीं है
7:40 PM. 25 Apr 237:40 PM. 25 Apr
न्याय के लिए धरना जारी रखेंगे पहलवान
धरने पर बैठे शीर्ष पहलवानों ने कहा कि उनका डब्ल्यूएफआई चुनाव से कोई लेना देना नहीं है और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की उचित जांच की मांग के लिए दबाव बनाना जारी रखेंगे.
3:03 PM. 25 Apr 233:03 PM. 25 Apr
पहलवानों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर फिर से धरने पर बैठे पहलवानों ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक सहित 7 अन्य पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कराई है
मुख्य बातें
Sports News Live Updates: प्रभात खबर के स्पोर्ट्स न्यूज लाइव अपडेट्स में आपको स्वागत है. यहां खेल जगत (क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, तीरंदाजी, गोल्फ, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, रेस्लिंग आदि) से जुड़ी पल-पल की अपडेट मिलेगी. खेल से जुड़े सभी जानकारियों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ prabhatkhabr.com पर.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.