8 किलोमीटर की पैदल दूरी और हाथ में खाली झोला! लातेहार में राशन की आस में टूटी उम्मीद, डीलर ने फेरा मुंह

Latehar Ration Issue: लातेहार के मनिका प्रखंड में तकनीकी खामी और आवंटन की कमी के कारण दर्जनों कार्डधारी जनवरी के राशन से वंचित हैं. गबन के बाद टैगिंग बदली गयी, लेकिन अब डीलर ने राशन देने से मना कर दिया है.

Latehar Ration Issue, लातेहार : लातेहार स्थित मनिका प्रखंड के कोपे पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव के दर्जनों कार्डधारी सिस्टम की तकनीकी खामी के कारण जनवरी माह के राशन से वंचित हो गये हैं. शुक्रवार को राशन की मांग को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण डीलर जीतन यादव के घर पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थानीय शबाना स्वयं सहायता समूह द्वारा चार माह का राशन गबन करने के बाद उनका टैगिंग आठ किमी दूर नामुदाग पंचायत के चचेंधा गांव के डीलर जीतन यादव के पास कर दिया गया था.

डीलर ने राशन देने से किया मना

एक वर्ष से वहां से राशन मिल रहा था, लेकिन इस माह डीलर ने आवंटन नहीं मिलने की बात कहकर राशन देने से मना कर दिया. राशन नहीं मिलने से सलीम मियां, भूखन सिंह, महूदिन अंसारी, सायदा बीबी, मालती देवी समेत दर्जनों कार्डधारी मायूस हैं.

Also Read: पलामू में खाकी को चकमा देने की कोशिश नाकाम! पिकअप में छिपाई थी शराब और अफीम, 4 तस्कर गिरफ्तार

आवंटन आते ही राशन उपलब्ध कराया जायेगा

इस संबंध में एसडीओ अजय कुमार रजक ने कहा कि कार्डधारियों को किसी भी कीमत पर राशन से वंचित नहीं किया जा सकता. वहीं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि जिले के कुछ दुकानदारों का जनवरी माह का आवंटन शून्य है, जिसके कारण वितरण प्रभावित हुआ है. आवंटन आते ही राशन उपलब्ध कराया जायेगा.

Also Read: Chaibasa: नोवामुंडी में पेड़ पर साड़ी से लटकी नवविवाहिता, दूसरी पत्नी थी मरने वाली सोमवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >