Kuttey BO Collection Day 4: अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ का चौथे दिन निकला दम, कमाई में आई गिरावट

Kuttey Box Office collection day 4: मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज है. चौथे दिन फिल्म का बुरा हाल रहा. चलिए बताते है कितनी कमाई हुई.

Kuttey Box Office collection day 4: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की एक्शन से भरपूर फिल्म फिल्म कुत्ते (Kuttey Box Office collection day 4) वीकेंड टेस्ट पास नहीं कर पाई. हालांकि सोमवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिला. ऑडियंस को मूवी इंप्रेस करने में सफल नहीं हो पाई. चौथे दिन का कलके्शन सामने आ गया है, जो एक बार फिर से उम्मीद से कम है.

फिल्म ‘कुत्ते’ का कलेक्शन

मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज है. Sacnilk की रिपोर्ट के मानें तो चौथे दिन फिल्म ने 0.70 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है और इसका थोड़ा सा बदलवा हो सकता है. फिल्म को दर्शक नहीं मिलने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले वीकेंड के बाद यह 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई.

आसमान भारद्वाज ने कही ये बात

फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म कुत्ते 50 करोड़ में बनी थी. प्रभात खबर से बातचीत में आसमान ने बताया कि उनके पिता ने कोई टिप्स दिया है या नहीं. आसमान ने कहा, मैंने उनसे पूछा कि आप मुझे कुछ टिप्स देना चाहते हैं, तो उन्होने मुझे कहा कि शूटिंग के दौरान सिंक साउंड में जिसकी आवाज है, उस इंसान की आवाज पर फोकस करना क्योंकि एक्टर्स की परफॉरमेंस आंखों से तो दिखती हैं, लेकिन आवाज कभी झूठ नहीं बोलता है. वॉइस को चेक परफॉरमेंस के फाइनल चेक को जांचने के लिए करो.

Also Read: Kuttey BO Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही फुस्स हुई ‘कुत्ते’, तीसरे दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान
अर्जुन कपूर की आनेवाली फिल्म

अर्जुन कपूर की आनेवाली फिल्मों की बात करें तो वह अगली बार द लेडी किलर और उसके बाद मेरी पत्नी का रीमेक में दिखाई देंगे. इसके अलावा खबरें है कि होमी अदजानिया की फिल्म में वो काम करेंगे. इस फिल्म में उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ बनेगी. हालांकि इसपर ज्यादा डिटेल्स नहीं आई है. अगर दोनों इस फिल्म के लिए हामी भरते है, तो दर्शक को एक नयी जोड़ी देखने मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >