Kuttey BO Collection Day 3: पहले वीकेंड में ही फुस्स हुई ‘कुत्ते’, तीसरे दिन की कमाई जान रह जाएंगे हैरान

एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही. मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा. वीकेंड पर मूवी फुस्स हो गई. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि शायद आने वाले दिनों में फिल्म कोई जादू चलाए.

Kuttey Box Office collection day 3: एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) तब्बू, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह स्टारर फिल्म कुत्ते (Kuttey Box Office collection day 3) वीकेंड पर कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म को रिलीज हुए तीन हो चुके है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चल पा रहा. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है और ये उम्मीद से कम है.

फिल्म कुत्ते ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

गैंगस्टर ड्रामा फिल्म कुत्ते ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की. हालांकि उम्मीद थी कि वीकेंड पर मूवी अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तीसरे दिन का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर शानदार नतीजे नहीं दे पाया. acnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 1.10 करोड़ का बिजनेस किया. तीनों दिन के कलेक्शन की बात करें तो अबतक मूवी ने सिर्फ 3.39 की कमाई की है.

https://www.instagram.com/p/CnOQntbKdh_/?hl=en

फिल्म कुत्ते का नहीं चला जादू

फिल्म कुत्ते में कई बड़े चेहरे है, जैसे अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज है. लेकिन इनका जादू दर्शकों पर नहीं चला. फिल्म कुत्ते का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है. प्रभात खबर से बातचीत में आसमान ने बताया कि उनके पिता ने कोई टिप्स दिया है या नहीं. आसमान ने कहा, मैंने उनसे पूछा कि आप मुझे कुछ टिप्स देना चाहते हैं, तो उन्होने मुझे कहा कि शूटिंग के दौरान सिंक साउंड में जिसकी आवाज है, उस इंसान की आवाज पर फोकस करना क्योंकि एक्टर्स की परफॉरमेंस आंखों से तो दिखती हैं, लेकिन आवाज कभी झूठ नहीं बोलता है. वॉइस को चेक परफॉरमेंस के फाइनल चेक को जांचने के लिए करो.

Also Read: Kuttey Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कमाल नहीं कर पायी ‘कुत्ते’, पहले दिन किया महज इतना कलेक्शन
अर्जुन कपूर ने ली इतनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कुत्ते के लिए अर्जुन कपूर ने सबसे ज्यादा फीस ली है, जो 8 करोड़ है. कोंकणा सेन शर्मा ने 85 लाख रुपये और राधिका मदान ने करीब 1 करोड़ लिए है. तब्बू ने 3.5 लाख रुपये लिए है और नसीरुद्दीन शाह ने 50 लाख रुपये चार्ज किए है. कुमुद मिश्रा ने 70 लाख रुपये लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >