Kuttey Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर कमाल नहीं कर पायी ‘कुत्ते’, पहले दिन किया महज इतना कलेक्शन

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स है. ओपनिंग डे पर मूवी ने उम्मीद से कम का कलेक्शन किया, बता दें कि इसमें तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज है.

Kuttey Box Office collection day 1: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और तब्बू की फिल्म कुत्ते (Kuttey Box Office collection day 1) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर जैसा क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिला, वैसा कोई असर थियेटरों में नहीं दिखा. फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह, कुमुद मिश्रा, शार्दुल भारद्वाज भी अहम किरदार में है. चलिए जानते है पहले दिन मूवी ने कितनी कमाई की है.

फिल्म कुत्ते ने की पहले दिन इतनी कमाई

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स है. फिल्म ने पहले दिन कोई खास कमाल नहीं दिखाया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने 1 करोड़ से 1.40 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है. हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स है, तो थोड़ा बहुत इसमें फेरबदल हो सकता है. उम्मीद की जा रही थी मूवी ओपनिंग डे पर 8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

फिल्म कुत्ते के लिए अर्जुन कपूर ने ली इतनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कुत्ते का बजट 35 करोड़ रुपये है. मूवी के लिए अर्जुन कपूर ने सबसे ज्यादा फीस ली है, जो 8 करोड़ है. कोंकणा सेन शर्मा ने 85 लाख रुपये और राधिका मदान ने करीब 1 करोड़ लिए है. तब्बू ने 3.5 लाख रुपये लिए है और नसीरुद्दीन शाह ने 50 लाख रुपये चार्ज किए है. कुमुद मिश्रा ने 70 लाख रुपये लिए है.

Also Read: अर्जुन कपूर का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में, एक्टर ने मलाइका अरोड़ा के नाम ऐसा कुछ लिखा, इंटरनेट पर हुआ वायरल
फिल्म कुत्ते हुई ऑनलाइन लीक

फिल्म कुत्ते रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है. कुत्ते विभिन्न टोरेंट साइटों जैसे तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम, मूवीरुलेज, यूटोरेंट पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है. कुत्ते साल 2023 की पहली रिलीज है. गौरतलब है कि कुत्ते पहली फिल्म नहीं है, जो ऑनलाइन लीक हुई है. सर्कस, उंचाई, दृश्यम 2, अवतार: द वे ऑफ वॉटर आदि फिल्में भी पाइरेसी का शिकार हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >