रणबीर कपूर के बयान के मुरीद हुए KRK, जब एक्टर ने किसी भी फिल्म की रीमेक में काम करने से कर दिया था सख्त मना

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पूरी तरह से रीमेक के खिलाफ हैं, क्योंकि एक फिल्म में काम करने का कोई फायदा नहीं है, जो पहले ही सफल हो चुकी है. अब केआरके ने उनके इस स्टेटमेंट की जमकर तारीफ की है.

खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले कमाल आर खान यानी केआरके ने रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. जिसमें अभिनेता ने कहा था कि वह रीमेक के खिलाफ हैं. केआरके ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘यह रणबीर कपूर का शानदार बयान है.’ वीडियो में रणबीर ने कहा कि वह कुछ मौलिक बनाना चाहते हैं और वह किसी और की फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहेंगे. रणबीर ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि लोग उनकी फिल्मों का रीमेक बनाएं.

रीमेक के खिलाफ हैं रणबीर कपूर

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि नए निर्देशक आ रहे हैं. हम फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे समय में हैं, जहां हर कोई बहादुर बन रहा है, जोखिम उठा रहा है. अभिनेता ऐसे किरदार निभा रहे हैं, जो शायद वे पहले कभी नहीं करेंगे.” हर लीडिंग हीरो एक कैरेक्टर की तरह सोच रहा है. यह एक ऐसा अद्भुत बदलाव है, जो फिल्म इंडस्ट्री में आया है. मैं ऐसी फिल्म क्यों करूं, जिसे कोई पहले ही कर चुका है और जो बड़ी सफल हो. मैं कुछ नया, कुछ मूल बनाना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि लोग मेरी फिल्म का रीमेक बनाएं, मैं किसी और की फिल्म का हिस्सा क्यों बनूं.


ओरिजनल कंटेंट पर देना चाहिए ध्यान

पिछले महीने रणबीर ने फिर से एक इंटरव्यू में रीमेक पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने टाइम्स नाउ डिजिटल से कहा था, “मुझे लगता है कि अपने करियर की शुरुआत में भी, मैं फिल्म रीमेक के खिलाफ था, यहां तक​कि एक गाने की रीमेक मैंने की थी. बचना ऐ हसीनो, उसमें भी मुझे थोड़ी समस्या थी, लेकिन मैं उस समय इंडस्ट्री में बहुत नया था, इसमें मेरा कोई कहना नहीं था. मेरा मानना​है कि मैं उस स्थिति में हूं, जहां मैं ओरिजनल कंटेंट बना सकता हूं, मैं हमेशा मानता हूं कि अगर कोई फिल्म बनी है, तो वह सर्वोत्तम क्षमताओं के लिए बनाया गया है और इसे फिर से बनाना और इसका बेहतर संस्करण बनाना बहुत कठिन है.”

Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन पर के सिर पर कभी भी सफलता…
रीमेक वाली फिल्म में ये कैरेक्टर बनना चाहते हैं रणबीर कपूर

उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाए तो वह अमर अकबर एंथनी में एंथनी की भूमिका निभाना चाहेंगे. अमिताभ बच्चन ने फिल्म में एंथोनी की भूमिका निभाई थी, जिसमें रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने अकबर और विनोद खन्ना ने अमर की भूमिका निभाई थी. वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर फिलहाल अपनी अगली फिल्म एनिमल पर काम कर रहे हैं. वह कई महीनों से फिल्म के लिए भारी दाढ़ी रख रहे हैं. श्रद्धा कपूर के साथ उनकी हालिया रिलीज तू झूठी मैं मक्कार ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >