Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को जरूर लगाए इन चीजों का भोग, नहीं तो पूजा रह जाएगी अधूरी

1 / 1
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को जरूर लगाए इन चीजों का भोग, नहीं तो पूजा रह जाएगी अधूरी
फुल स्क्रीन में देखें

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को जरूर लगाए इन चीजों का भोग, नहीं तो पूजा रह जाएगी अधूरी

Krishna Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर कान्हा को 56 भोग लगाने की परंपरा है. लेकिन आप कान्हा को 56 की जगह सिर्फ पांच चीजों का भोग लगाकर भी प्रसन्न कर सकते है. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए उन्हें 5 चीजों का भोग लगाना चाहिए.

धनिया पंजीरी

भगवान श्री कृष्ण को जन्माष्टमी के दिन धनिए से बनी पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है. धनिया की पंजीरी को धनिया पाउडर में मिसरी, काजू, बादाम और घी मिलाकर अच्छे से मिक्स करके तैयार किया जाता है. जिसके बाद इस प्रसाद का भोग कान्हा को लगाया जाता है.

माखन मिसरी

भगवान कृष्ण के पसंदीदा भोग में से एक माखन मिसरी है. श्री कृष्ण माखन के साथ मिसरी मिलाकर खाते थे. यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन भी उनके भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए माखन मिसरी का भोग लगाते हैं.

खीर

श्री कृष्ण को चावल की खीर खाना बेहद पसंद था. मैय्या यशोदा अपने लल्ला की इस पसंद को पूरा करने के लिए खासतौर पर खीर बनाया करती थी. जन्माष्टमी के दिन कृष्णा के भक्त भी उन्हें प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग लगाते हैं.

पंचामृत

कान्हा की पूजा में पंचामृत जरूरी माना जाता है. इसके बिना जन्माष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है. पंचामृत में पांच चीजें घी, दूध, दही, तुलसी पत्र, गंगाजल और शहद शामिल होता है.

खीरा

कृष्ण की पूजा में खीरा रखना भी बहुत जरूरी होता है. कई जगह कृष्ण जन्म को खीरे के प्रतीक के तौर पर दिखाया जाता है, जिसके चलते पूजा में इसका खास महत्व होता है.

धनिया पंजीरी बनाने की सामग्री

1 कप धनिया पाउडर, 3 चम्मच घी, आधा कप चीनी पाउडर, आधा कप कटे हुए मखाने, आधा कप कद्दूकस नारियल, बारीक कटे हुए काजू, बारीक कटे हुए बादाम, चिरौंजी, खरबूज के बीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >