मुख्य बातें
Kolkata Municipal Corporation Election Result 2021 Live Updates: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 134 सीटें जीतीं हैं. हर अपडेट यहां..
Kolkata Municipal Corporation Election Result 2021 Live Updates: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 134 सीटें जीतीं हैं. हर अपडेट यहां..

Kolkata: TMC supporters celebrate with sweets the party’s victory in the Kolkata Municipal Corporation elections, in Kolkata, Tuesday, Dec. 21, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI12_21_2021_000081B)
टीवी रिपोर्ट के अनुसार केएमसी चुनाव में टीएमसी ने 134 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.
चुनाव अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम पर अपना वर्चस्व कायम रखा. टीएमसी 144 में से 89 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 44 पर बढ़त बनाये हुए है.
जीत की खुशी में टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.
144 में से टीएमसी ने 54 सीट पर जीत दर्ज कर ली है जबकि 78 सीट पर आगे चल रही है.
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है, जहां उसके उम्मीदवार 112 वार्डों में आगे चल रहे हैं और 13 सीटों पर जीत के करीब हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पांच वार्डों में आगे चल रहे हैं.
अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट किया कि कोलकाता के लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बंगाल में नफरत और हिंसा की राजनीति का कोई स्थान नहीं है! इतना बड़ा जनादेश हमें आशीर्वाद देने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि केएमसी चुनाव में जीत के लिए सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई…अत्यंत परिश्रम और कृतज्ञता के साथ लोगों की सेवा करें. मैं एक बार फिर हम पर विश्वास करने के लिए केएमसी के प्रत्येक निवासी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं.
टीएमसी की जीत पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जनता को सलाम करती हूं.
ममता बनर्जी की रिश्तेदार कजरी बनर्जी 3 हजार वोटों से आगे चल रहीं हैं. टीएमसी ने अबतक जीती 17 सीटें जीत ली है.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्तेदार कजरी बनर्जी वार्ड संख्या 73 से 3,738 से अधिक मतों से आगे हैं.
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि रुझानों के अनुसार तृणमूल ने 99 वार्डों में बढ़त बना ली है. भाजपा और माकपा दो-दो वार्डों में आगे चल रही हैं. कांग्रेस एक वार्ड में आगे चल रही है. टीएमसी विधायक और मौजूदा पार्षद अतिन घोष उत्तरी कोलकाता के वार्ड नंबर 11 में आगे चल रहे हैं. वार्ड नंबर 13 में टीएमसी के मौजूदा पार्षद अनिंद्य राउत अन्य से आगे हैं. वार्ड नंबर 22 और 23 में भाजपा और वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस आगे चल रही है.
सीएम ममता बनर्जी के आवास के बाहर जश्न शुरू हो चुका है. टीएमसी ने 3 सीटें जीत ली है. कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है.
वार्ड 117 से टीएमसी के अमित सिंह और वार्ड 119 से काकाली बाग ने जीत दर्ज की है.
पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार टीएमसी 114 पर, बीजेपी 2 पर, सीपीआई (एम) 2 पर, कांग्रेस 2 पर, निर्दलीय 1 पर आगे है.
आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई. शुरुआती रुझानों के मुताबिक ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को अब तक छह वार्ड में बढ़त मिलती दिख रही है.
टीवी रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती रुझान : टीएमसी 115, बीजेपी 4, एलएफ 2, कांग्रेस 2, अन्य 1
टीएमसी को वार्ड संख्या 23, 11, 31, दो, चार और सात में शुरुआती बढ़त मिली है. केएमसी चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था और उस दौरान दो मतदान केंद्रों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं थी. लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतों की गणना मंगलवार सुबह शुरू हो गई.राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुरुआती रुझानों में छह वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है.
टीवी रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती रुझान टीएमसी आगे है. टीएमसी- 40, बीजेपी- 3, एलएफ- 1 कांग्रेस- 1, अन्य- 2
कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना जारी है. टीएमसी 7 और बीजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है.
छिटपुट हिंसा के बीच रविवार को कोलकाता नगर निगन का चुनाव संपन्न हो चुका है. कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को मतों की गिनती होगी. राज्य चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इवीएम स्ट्रांग रूम में रखी गयी हैं. थ्री-लेयर सुरक्षा का इंतजाम है. कोविंड प्रोटोलॉक के तहत मतगणना होगी.आयोग के अनुसार, स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसके अलावा राज्य पुलिस के सशस्त्र बल तैनात हैं.
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकर है. दोपहर दो बजे तक सभी वार्डों के परिणामों की घोषणा हो सकती है.मतगणना केंद्र के बाहर 100 मीटर तक धारा 144 लागू रहेगी. मतगणना में कुल 13 से 16 राउंड होंगे और उसके बाद परिणाम घोषित किया जायेगा. हर राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपडेट दिया जायेगा.
मतदानकर्मियों के लिए पहले ही डबल डोज वैक्सीनेशन अनिवार्य किया गया था. वहीं अब मतगणना के दौरान राजनीतिक दलों के एजेंट के लिए भी डबल डोज वैक्सीनेशन या फिर 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गयी है. ��तगणना केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
Kolkata Municipal Corporation Election Result 2021 Live Updates: कोलकाता नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने सबसे ज्यादा 134 सीटें जीतीं हैं. हर अपडेट यहां..