तो ऐसे शुरू हुई Katrina Kaif और Vicky Kaushal की लव स्टोरी...एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में किया खुलासा

कैटरीना कैफ हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आई. यहां एक्ट्रेस ने कई मजेदार बाते की. उन्होंने सुहारात को लेकर फैले भ्रम के बारे में बताया. साथ ही उनकी विक्की कौशल संग लवस्टोरी कैसे शुरू हुई, इसपर भी चर्चा की.

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद है. दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर में 9 दिसंबर को शादी की. कैट और विक्की ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था. हालांकि फैंस के मन में ये सवाल रहता ही है आखिर कैट और विक्की की लव स्टोरी शुरू कैसे हुई. दोनों ने कैसे एक दूसरे को दिल दिया. किसने किसे पहले प्रपोज किया. ऐसे में अब कैटरीना कैफ ने खुद ही अपनी लवस्टोरी का खुलासा करण जौहर के शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 7) में किया है.

कुछ इस तरह शुरू हुई कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की लव स्टोरी

कैटरीना कैफ कॉफी विद करण 7 में अपने फोन भूत के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ पहुंची. शो के दौरान, तीनों एक्टर्स ने कई मजेदार बातें की. उन्होंने प्रेम कहानियां, सुहागरात को लेकर एपिक जवाब दिया. एपिसोड के दौरान, कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ अपने रिश्ते और उनकी प्रेम कहानी के बारे में भी बताया.

https://www.instagram.com/p/CdnKAElOAen/?hl=en
विक्की और कैटरीना की लाइफ में ये था टर्निंग पॉइंट

विक्की और कैटरीना के रिश्ते पर बात करते हुए, करण जौहर ने कहा, “यह कैसे हुआ क्योंकि इसी सोफे पर मैंने विक्की को कहा था, कि कैटरीना कैफ ने कहा है कि मेरी और आपकी जोड़ी अच्छी लग सकती है. जिसके बाद आप दोनों ने शादी कर ली. जिसपर कैटरीना ने कहा “हां मुझे यह कहते हुए याद है, मैंने कहा, वैसे मैं हॉट के बारे में नहीं जानती, लेकिन मैंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं विक्की के साथ अच्छी दिखूंगी, ऐसा इसलिए क्योंकि वह लंबा है. करण ने कहा, “और जब मैंने इसे विक्की को दिखाया, तो विक्की खुशी से बेहोश हो गया, लेकिन यह कहानी कैसे सुलझी?”

https://www.instagram.com/p/CXRDUNSvWlZ/?hl=en
विक्की और कैटरीना को एक पार्टी में एक दूसरे से हुआ था प्यार

कैटरीना ने जवाब दिया, “यह मजेदार था, क्योंकि जब मीडिया में मेरे और विक्की के डेटिंग या एक-दूसरे को जानने या एक-दूसरे को पसंद करने के बारे में बहुत कुछ आ रहा था, तो हम वास्तव में डेटिंग नहीं कर रहे थे, और यह मेरे लिए काफी अजीब था. हम एक बार मिले थे, मैं उनसे पहली बार स्क्रीन अवार्ड्स में मिली थी” अपने रिश्ते को ‘अनएक्सपेक्टेड और आउट ऑफ ब्लू’ कहते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “यह वास्तव में मेरे भाग्य में था और यह होना था. इतने सारे संयोग थे कि एक समय यह सब रियल नहीं लगा. जोया अख्तर की पार्टी में हमदोनों ने एक दूसरे के लिए फील करना शुरू किया और दोनों को एक दूसरे के साथ प्यार हो गया.

Also Read: Koffee With Karan 7: आलिया भट्ट के ‘सुहागरात’ वाले कमेंट पर कैटरीना कैफ ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, VIDEO
शाही अंदाज में कैट और विक्की ने लिए थे सात फेरे

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लिए. शादी में एक्ट्रेस ने जो रिंग पहनी थी, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था. एक्ट्रेस ने जो रिंग पहनी है वो हीरा का है और उसके बीच में नीलम पत्थर जड़ा है. उसकी कीमत 7.4 लाख है. अंगूठी ‘टिफ़नी एंड कंपनी’ की है. खबरों के मुताबिक कपल मुबंई में ग्रैंड रिसेप्शन देने की तैयारी में हैं. इसके अलावा खबर ये भी है कि दोनों हनीमून के लिए मालदीव जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >