कोडरमा : शौचालय में गूंजी किलकारी, उत्तर प्रदेश की महिला ने नेताजी एक्सप्रेस में बेटे को दिया जन्म

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके के करियापुर डेरापुर की रहने वाली है. दोनों फफूंद से पारसनाथ तक की यात्रा कर रहे थे. इधर, महिला के पति ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता है. उसकी पत्नी की डिलीवरी का समय नजदीक आ गया था.

कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में चलती ट्रेन में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. इस बार ट्रेन के सामान्य कोच में सफर कर रही गर्भवती महिला का शौचालय में प्रसव हुआ. जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. कोडरमा स्टेशन पर जानकारी मिलने मिली, तो आरपीएफ ने जच्चा-बच्चा को ‘मिशन सेवा’ के तहत एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल कोडरमा भेजा. पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने बताया कि 13 दिसंबर को गाड़ी संख्या 12312 डाउन (नेताजी एक्सप्रेस) समय 1:16 बजे कोडरमा जंक्शन पहुंची. ट्रेन के आगमन पर ट्रेन के गार्ड ने कोडरमा स्टेशन पर तैनात आरक्षी आनंद कुमार को बताया कि बगल वाले सामान्य कोच में एक महिला का शौचालय में प्रसव हो गया है. महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है. सूचना मिलते ही ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षी आरआर कुमार व आरक्षी आनंद कुमार ने उक्त महिला को गाड़ी से महिला यात्री के सहयोग से सुरक्षित उतरवाया. इसके बाद एंबुलेंस बुलवाया गया. सदर अस्पताल से एंबुलेंस आने पर उक्त महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया.

पति के साथ पारसनाथ जा रही थी साजिया परवीन

महिला के साथ उसका पति टेंपस भी ट्रेन में सवार था. महिला का नाम साजिया परवीन (21) बताया गया है. वह उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात इलाके के करियापुर डेरापुर की रहने वाली है. दोनों फफूंद से पारसनाथ तक की यात्रा कर रहे थे. इधर, महिला के पति ने बताया कि वह मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करता है. उसकी पत्नी की डिलीवरी का समय नजदीक आ गया था. ऐसे में उसे वह अपनी ससुराल पारसनाथ पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन में अचानक प्रसव पीड़ा हुई और होने के बाद उसने शौचालय में अपनी पत्नी का सहयोग किया. साजिया ने पुत्र को जन्म दिया. टेंपस ने बताया कि रात के समय इस आपात स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल और रेल यात्रियों ने उनकी काफी मदद की.

Also Read: राउरकेला स्टेशन पर जमशेदपुर की महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >