Salman Khan Bracelet: सलमान खान के फिरोजा स्टोन ब्रेसलेट के पीछे है शॉकिंग कहानी! जानें किसने किया था गिफ्ट

सलमान खान अपने फिरोजा वाले ब्रेसलेट को लकी मानते है. सलमान इसे क्यों पहनते है, इसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था. एक्टर ने कहा था, मेरे पिता ने हमेशा इसे पहना है.

Salman Khan Bracelet: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. मूवी में भाईजान धमाकेदार एक्शन सीन करते दिख रहे है. इस बीच सलमान को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. एक्टर हाथ में एक ब्रेसलेट पहने हमेशा दिखते है. इस ब्रेसलेट में एक फिरोजा स्टोन लगा है. इस ब्रेसलेट को अक्सर पहने दिखते है. इस ब्रेसलेट के पीछे की कहानी आपको बताते है.

इस इंसान ने दिया था सलमान खान को तोहफा

सलमान खान अपने फिरोजा वाले ब्रेसलेट को लकी मानते है. सलमान इसे क्यों पहनते है, इसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था. एक्टर ने कहा था, मेरे पिता ने हमेशा इसे पहना है और यह उनके हाथ पर कूल लगता था. बच्चे कैसे चीजों से खेलते हैं, मैं उनके ब्रेसलेट से खेलता था. फिर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो उन्होंने मुझे बिल्कुल वैसा ब्रेसलेट दिया.

ब्रेसलेट की खासियत

ब्रेसलेट की खासियत के बारे में बताते हुए सलमान खान ने कहा, ‘इससे क्या होता है कि अगर आप पर कोई निगेटिविटी आ रही है, तो पहले यह झेल लेता है. ज्यादा निगेटिविटी होने पर इसमें दरार आ जाती है. उन्होंने कहा था कि ये उनका सातवां पत्थर है. वहीं, उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की मूवी किसी का भाई किसी की जान ने दमदार ओपनिंग की. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सलमान खान स्टारर इस फिल्म ने धीमी गति से शुरुआत की और कथित तौर पर पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये की कमाई करने की संभावना है.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म का KRK ने उड़ाया मजाक,किया रिव्यू, बोले- जिंदा बचूं या न बचूं…
किसी का भाई किसी की जान हुई लीक

फिल्म किसी का भाई किसी की जान कुछ पोर्टल्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में डाउनलोड के लिए मिल रही है. ऐसे में मूवी पर तगड़ा असर होगा. इसका सीधा -सीधा असर कमाई पर पड़ेगा. वहीं, मूवीज को स्टार्स और क्रिटिक्स अच्छा रिस्पांस दे रहे है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी का भाई किसी की जान 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, जिसमें हर दिन 16,000 से ज्यादा शो होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >