Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रांची में फर्स्ट डे शो रहा फ्लॉप, सिनेमाघरों में न के बराबर दिखे फैंस, देखें VIDEO

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पूरे देश में फैंस के बीच फिल्म का गजब क्रेज देखा गया, लेकिन राजधानी रांची में थियेटर्स बिल्कुल खाली दिखे.

Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan: आज इंतजार खत्म हुआ, फाइनली सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi ka Bhai Kisi Ki Jaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म 4500 स्क्रीन्स पर आई, जिसमें हर दिन 16,000 से ज्यादा शो होंगे. बता दें कि चार साल बाद ईद के मौके पर सलमान सिनेमाहॉल आ रहे हैं. फैंस के बीच फिल्म को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है. कुछ लोग तो थियेटर्स के बाहर जमकर पटाखे जला रहे हैं, तो कुछ इसे ब्लॉकबस्टर कह रहे हैं. हालांकि रांची में फिल्म को लेकर जरा भी क्रेज नहीं देखा गया. कई सिनेमाहॉल के बाहर तो न के बराबर फैंस दिखे.

रांची में नहीं दिखा सलमान खान की फिल्म का क्रेज

किसी का भाई किसी की जान में सलमान के साथ-साथ पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश, भूमिका चावला है. साउथ एक्टर राम चरण कैमियो रोल निभाते दिखेंगे. ऐसे में इसको लेकर कहा जा रहा था कि ये शाहरुख की फिल्म पठान रिकॉर्ड तोड़ सकती है, लेकिन रांची का हाल देख ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है. सिनेमाहॉल के बाहर गिनकर चार-पांच लोग दिखे. हालांकि सिनेमाघरों के मालिकों का कहना है कि दर्शकों का मेला वीकेंड में जरूर लग सकता है.

रांची वासियों को कैसी लगी फिल्म

हालांकि जो दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकले, उन्होंने कहा कि पूरा हॉल खाली था. हालांकि जब उनसे प्रभात खबर ने फिल्म के बारे में पूछा, तो उनका कहना था कि मुझे बहुत अच्छी लगी. उनका कहना था कि सलमान खान की फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है. वहीं कई लोगों को साउथ सुपरस्टार की एक्टिंग काफी पसंद आई. एक ने तो शहनाज गिल की डेब्यू और उनकी एक्टिंग को लेकर जमकर तारीफ की.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review LIVE: पब्लिक ने सलमान खान की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर, बोले- फैमिली के साथ..
किसी का भाई किसी की जान हुई ऑनलाइन लीक

आज रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही किसी का भाई किसी की जान ऑनलाइन लीक हो गई. जूम टीवी के एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म अब HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers वगैरह पर उपलब्ध है. हालांकि इससे पहले भी कई मूवीज ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसमें शहजादा, मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, शहजादा, सेल्फी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >