Kiara Advani को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से क्या मिला गिफ्ट, एक्ट्रेस बोली- बहुत सारा…

1 / 1
Kiara Advani को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से क्या मिला गिफ्ट, एक्ट्रेस बोली- बहुत सारा…
फुल स्क्रीन में देखें

Kiara Advani को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से क्या मिला गिफ्ट, एक्ट्रेस बोली- बहुत सारा…

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने हाल ही में 7 फरवरी को अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई. कपल पिछले साल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे. अब कियारा ने खुलासा किया कि उन्हें सिद्धार्थ ने गिफ्ट में क्या दिया है.

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने 7 फरवरी को अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई. उन्होंने पिछले साल राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी.

इस ड्रीमी वेडिंग में करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे. हाल ही में, इस कपल को लक्जरी होटल के लॉन्च पर दुबई में स्पॉट किया गया था.

इस बड़े इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने शानदार ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन चुना. उन्होंने अपने लुक को पन्ना हार और एक बड़ी हीरे की अंगूठी के साथ स्टाइल किया. वहीं दूसरी ओर, सिद्धार्थ ब्लैक आउटफिट में काफी स्मार्ट लग रहे थे.

इसी बीच दुबई में रेड कार्पेट पर बात करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया. कियारा से पूछा गया कि सिद्धार्थ ने उन्हें उनकी पहली सालगिरह पर क्या गिफ्ट दिया.

एक्ट्रेस ने शरमाते हुए अपने पति को देखा और कहा, “यह सिर्फ एक दिन नहीं, सालगिरह का महीना रहा है! मुझे सिड से हमेशा बहुत सारा प्यार मिला है और मैं बहुत खुश हूं.”

सिद्धार्थ ने आगे कहा कि हम दोनों एक दूसरे को गिफ्ट देते रहते हैं और इतने बिजी शेड्यूल को देखते हुए, उन्हें एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना सबसे ज्यादा पसंद है.

सिद्धार्थ और कियारा लवस्टोरी की बात करें तो कपल शेरशाह के सेट पर पहली बार मिले थे. वहीं दोनों ने एक दूसरे संग दोस्ती की और कब प्यार हो गया पता भी नहीं चला.

इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण के साथ गेम चेंजर में नजर आएंगी. डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ उनके भी जुड़ने की संभावना है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दूसरी ओर, सिद्धार्थ को हाल ही में रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था. इस सीरीज को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >