Bihar News: खगड़िया में घरेलू विवाद में भाइयों के बीच बहा खून, देवर ने भाभी को मार दी गोली, हालत गंभीर

खगड़िया में पारिवारिक विवाद ने इस कदर तूल पकड़ा कि भाइयों की लड़ाई में देवर ने अपनी भाभी को गोली मार दी. महिला की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं आरोपित फरार है.

खगड़िया में पारिवारिक विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. मामला जिले के परबत्‍ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का है. जहां भाइयों के बीच आपसी विवाद में हाथापाई शुरू हुई और इसी क्रम में देवर ने अपनी भाभी को गोली मार दी. गोली लगने के बाद महिला जख्मी हुई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर परिजन गये हैं.

परबत्‍ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में एक घर के अंदर आपसी झगड़े ने इस कदर तूल पकड़ा की नौबत गोलीबारी तक आ गयी. दरअसल, यहां रहने वाले पंकज प्रियदर्शी का विवाद छोटे भाई विकास यादव से चल रहा था. शनिवार को दोनों किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये.

दोनों भाईयों की भिड‍़ंत की नौबत हाथापाई तक आ गयी और इसी दौरान विकास यादव ने पंकज के सिर पर हमला कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मारपीट में पंकज गंभीर रुप से जख्मी हो गया तो मामले में सबसे छोटे भाई ने हस्तक्षेप किया.

Also Read: Bihar News: दरभंगा में माफिया ने कब्रिस्तान को बनाया शराब छिपाने का ठिकाना, तालाब से भी बरामद हुई खेप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे छोटा भाई नीरज यादव भी मौके पर आया तो विकास यादव उससे भी उलझा. इस बीच अपने पति को बचाने के लिए पंकज की पत्नी सुषमा इस मामले में पड़ गयी. और उसके बाद विकास यादव ने अपनी भाभी सुषमा पर गोली दाग दी. अपनी भाभी को गोली मारकर विकास फरार हो गया. वहीं सुषमा गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गयी तो स्थानीय लोग उसे लेकर अस्पताल गये.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >